लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज संग दिवंगत अभिनेता के अपार्टमेंट पहुंची CBI, सामने आई तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 15:43 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे में सीबीआई की टीम कुक नीरज के साथ दिवंगत अभिनेता के अपार्टमेंट पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा के अलावा 4 अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करेगी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई कर रही है। ऐसे में सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंची चुकी है। वहीं, सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीबीआई फॉरेंसिक टीम के साथ सुशांत के अपार्टमेंट पहुंची है। यही नहीं, सीबीआई दिवंगत अभिनेता के कुक नीरज को भी साथ लेकर पहुंची। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई की टीम सुशांत के अपार्टमेंट में जाकर डमी टेस्ट करने की तैयारी भी कर रही है। इसके साथ ही, सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा के अलावा चार अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करेगी। बता दें, सीबीआई की टीम सांताक्रूज के गेस्टहाउस रुकी हुई है। यही से वो मामले की जांच कर रही है। 

मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत गए थे, जिसके बाद से मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था।  

सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिए बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?