लाइव न्यूज़ :

कियारा आडवाणी की 'इंदु की जवानी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कई डायलॉग में किया बदलाव

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2020 10:06 IST

कियारा आडवाणी की फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कियारा के साथ आदित्य सील लीड रोल में हैं। ट्रेलर में दिखाया कि इंदिरा गुप्ता (कियारा) अपने लिए एक परफेक्ट लड़का देखना शुरू करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंदु की जवानी' को लेकर चर्चा में हैं।कोरोना महामारी के दौर में यह फिल्म 11 दिसंबर को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंदु की जवानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ आदित्य सील हैं। कोरोना महामारी के दौर में यह फिल्म 11 दिसंबर को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खबर है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इस फिल्म पर कैंची चलाई है। फिल्म के कुछ डायलॉग बदलने को भी कहा गया है। फिल्म के एक डायलॉग में दिल्ली में महिलाओं के प्रति क्राइम का जिक्र था। इस लाइन को भी डिलीट किया गया है।

बता दें कि कियारा आडवाणी की फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कियारा के साथ आदित्य सील लीड रोल में हैं। ट्रेलर में दिखाया कि इंदिरा गुप्ता (कियारा) अपने लिए एक परफेक्ट लड़का देखना शुरू करती हैं। कई लड़कों को देखने के बाद इंदिरा की लाइफ में होती है समर (आदित्य) की एंट्री। आदित्य बताते हैं कि वह हैदराबाद से हैं, लेकिन बाद में इंदिरा को पता चलता है कि वह हैदराबाद नहीं बल्कि पाकिस्तान से है।

इसके बाद कहानी में आता है ट्विस्ट। इंदिरा और समर के बीच फिर भारत-पाकिस्तान को लेकर बहस होती है। कियारा का यह चुलबुला अंदाज काफी मजेदार है। ऐसा लग रहा है कि उनका यह किरदार फैन्स को बहुत पसंद आने वाला है।

'इंदु की जवानी' सिनेमाघरों में 5 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट को निर्माताओं ने आगे खिसका दिया। अब यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :किआरा आडवाणीमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीKantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म 2 अक्टूबर को होगी रिलीज...

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया