लाइव न्यूज़ :

विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने 'पठान' के निर्माताओं को फिल्म और गानों में बदलाव करने का दिया निर्देश, CBFC चेयरमैन प्रसून जोशी ने जारी किया बयान

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2022 15:08 IST

 प्रसून जोशी ने कहा, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है। हमें ध्यान देना होगा इसे किसी किस्से के जरिए ना परिभाषित किया जाए, जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाए। 

Open in App
ठळक मुद्दे 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।निर्माताओं को फिल्म और गानों में सुझाए गए बदलावों को लागू करने का निर्देश दिया हैः प्रसून जोशी

मुंबईः विवादों के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के प्रमुख प्रसून जोशी ने बयान जारी कर कहा है कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर सुझाए गए बदलावों को लागू करने का निर्देश दिया गया है।

प्रसून जोशी ने कहा कि सीबीएफसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पठान जांच प्रक्रिया से गुजरी है। जोशी ने कहा कि कमिटी ने 'पठान' के निर्माताओं को फिल्म और गानों में सुझाए गए बदलावों को लागू करने का निर्देश दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि ''समिति ने निर्माताओं को गाने सहित फिल्म में सुझाए गए बदलावों को लागू करने और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले संशोधित संस्करण जमा करने के लिए निर्देशित किया है।” गौरतलब है कि 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।

जोशी ने कहा कि बोर्ड रचनात्मक गुणवत्ता और दर्शकों की प्रतिक्रिया दोनों को समझकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "सीबीएफसी हमेशा रचनात्मक अभिव्यक्ति और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच सही संतुलन खोजने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका मानना है कि हम हमेशा सभी हितधारकों के बीच सार्थक बातचीत के माध्यम से समाधान ढूंढ सकते हैं।"

 प्रसून जोशी ने आगे कहा, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है। हमें ध्यान देना होगा इसे किसी किस्से के जरिए ना परिभाषित किया जाए, जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाए।  CBFC चेयरमैन ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच भरोसे को बचाए रखना बहुत जरूरी है। क्रिएटर्स को इसी दिशा में काम करना चाहिए।

टॅग्स :प्रसून जोशीशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया