लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर 2.4 करोड़ की चोरी, गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर

By रुस्तम राणा | Updated: April 9, 2022 20:35 IST

लुटियंस दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा का घर है जहां अभिनेत्री के ससुर हरीश आहूजा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरी की घटना 11 फरवरी 2022 की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा- तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में हो रही है मामले की जांचसोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा ने दर्ज कराई थी चोरी की शिकायत

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्रीसोनम कपूर के दिल्ली स्थित घर से 2 करोड़ 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोर उनके घर से नकदी और आभूषण के साथ-साथ अन्य कीमती सामान ले उड़े। इस संबंध फिल्म अभिनेत्री की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। 

लुटियंस दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा का घर है जहां अभिनेत्री के ससुर हरीश आहूजा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरी की घटना 11 फरवरी 2022 की है।

पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो महीने पहले 23 फरवरी को दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा के घर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने कहा, मामले की जांच चल रही है। शिकायतकर्ता ने 23 फरवरी की लूट के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि उनके यहां चोरी 22 फरवरी को हुई थी। 12 दिन पुलिस को चोरी की वारदात की जानकारी दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने धारा 381 के तहत प्राथमिकी दर्ज की,। 

उन्होंन बताया कि तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो फिलहाल सबूतों की जांच कर रही है। 

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। क्योंकि इस समय सोनम कपूर प्रग्नेंट हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। 

हाल ही में ब्लू सूट और व्हाइट टी शर्ट में सोनम कपूर पहली बार पब्लिक प्लेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई साथ ही साथ उनके प्रेग्नेंसी ग्लो के भी खूब चर्चे हुए।

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजादिल्लीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !