लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग, लगा है ये आरोप

By मेघना वर्मा | Updated: September 6, 2019 11:45 IST

शाहरुख खान आईआईपीएम के ब्रैड एम्बेसडर थे इसलिए उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। सिर्फ यही नहीं किंग खान के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग भी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।शाहरुख खान ने फिल्म 'द लायन किंग' में मुफासा कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसर कलकत्ता के उच्च न्यायलय ने गुरुवार को बादशाह खान को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट के साथ अपने रिश्ते के लिए हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। बता दें न्यायालय के न्यामूर्ति देबांगशु बसाक आईआईपीएम के साल्ट लेक परिसर के दो छात्रों की याचिका सुन रहे थे। 

इसी के बाद उन्होंने शाहरुख खान से इसके व्यवसाय को फैलाने में अपनी भूमिका को स्पष्ट करने का भी निर्देश दिया है। एनडीटीवी की खबर की मानें तो याचिकाकर्ताओं के वकील देबंजन दत्ता ने न्यायालय को साल 2017 में एक जनहित याचिका पर सुवाई करते हुए दिल्ली हाई न्यायालय ने इसे एक फर्जी संस्थान घोषित किया था। इसी के साथ आईआईपीएम के खिलाफ आपराधिक जांच ब्यूरो जांच की भी मांग की थी। 

मार्च 2018 में साल्ट लेक इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन इसकी कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद नवंबर 2018 में शाहरुख खान आईआीपीएम के प्रमोटर अरिंदम चौधरी और उनकी कंपनियो के साथ धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधित षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। 

अब शाहरुख खान आईआईपीएम के ब्रैड एम्बेसडर थे इसलिए उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। सिर्फ यही नहीं किंग खान के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग भी की गई है। वहीं न्यायमूर्ति बसाक ने कहा कि बंगाल सरकार और आईआईपीएम के मालिक को यह हलफनामा दर्ज करना होगा कि मामला सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा जाना चाहिए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। वहीं सिंबा फिल्म में उन्होंने मुफासा कैरेक्टर को अपनी आवाज दी थी। जीरो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। वहीं सिंबा से उनके बड़े बेटे आर्यन खान ने अपना डेब्यू किया। सिंबा की लीड आवाज आर्यन खान ने ही दी है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?