लाइव न्यूज़ :

कंफर्म: 'बंटी और बबली 2' में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जगह लेंगे ये स्टार्स

By भाषा | Updated: December 18, 2019 17:28 IST

यशराज फिल्‍म्‍स ने बंटी और बबली 2 की घोषणा करते हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस शरवरी की फोटो शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘बंटी बबली 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे इसका निर्देशन वरुण शर्मा करेंगे।

 यश राज फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘बंटी बबली 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन वरुण शर्मा करेंगे। शर्मा इससे पहले यश राज की ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में शानदार अभिनय के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं शर्वरी इसके साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। निर्देशक शर्मा ने कहा, ‘‘ फिल्म ‘गली बॉय’ से ही सिद्धांत सबकी नजरों में बने हुए हैं। हमें खुशी है कि वह बंटी का किरदार निभाएंगे। वह बेहतरीन अभिनेता हैं, आकर्षक हैं और किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं।’’ उन्होंने कहा कि शर्वरी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। शर्मा ने कहा ‘‘हम क्या कहना चाहते हैं यह समझने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।’’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म ‘बंटी बबली’ 2005 में आई थी, जिसमें बंटी का किरदार अभिषेक बच्चन और बबली का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?