लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री निकिता रावल के घर 7 लाख की लूटपाट, खुद को बचाने के लिए छिपी अलमारी में

By वैशाली कुमारी | Updated: September 15, 2021 11:25 IST

जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान एक्ट्रेस के करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल अभिनेत्री राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

Open in App

अभिनेत्री निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोक पर लूटपाट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान एक्ट्रेस के करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल अभिनेत्री राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। निकिता ने बताया कि लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना था इसलिए वह उनका चेहरा नहीं देख सकी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने कहा कि नकाब पहने लुटेरों ने बंधक बनाकर 7 लाख रुपये लूट लिए। 31 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए खुद को अलमारी में छिपा लिया था। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने बताया की यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी मैं अभी भी इस ट्रामा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं जिंदा हूं क्योंकि अगर मैं लड़की तो शायद मैं मर जाती। 

आपको बता दें कि मुंबई में रहने वाली निकिता साल 2007 की फिल्म मिस्टर हॉट मिस्टर कूल और 2009 में द हीरो अभिमन्यु में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म रोटी कपड़ा और रोमांस में भी नजर आएंगी। निकिता एक बेहतरीन डांसर भी हैं। 

एक्टिंग के साथ ही निकिता आस्था फाउंडेशन नाम की एनजीओ को भी चलाती हैं। 3 साल पहले के इंटरव्यू में उन्होंने अपने नजरिए, गरीबी, लिंग भेदभाव और स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया था। पिछले साल महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस