लाइव न्यूज़ :

Brahmastra trailer: फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की केमिस्ट्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 15, 2022 10:07 IST

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी और मोनी रॉय लीड रोल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 8 वर्षों के इंतजार के बाद फैंस आखिरकार रणबीर और आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट की पहली झलक देख पा रहे हैं। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा (Brahmastra Part One: Shiva) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। मालूम हो, इस फिल्म में बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग साल 2014 में शुरू हुई थी। 

लगभग 8 वर्षों के इंतजार के बाद फैंस आखिरकार रणबीर और आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट की पहली झलक देख पा रहे हैं। ट्रेलर को मेकर्स ने बुधवार (15 जून) को ऑनलाइन शेयर किया। से साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "और ये रहा ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर। प्राचीन भारतीय अस्त्रों की दुनिया से पहले कभी नहीं देखी गई दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाइए।" 

मालूम हो, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी (Nagarjuna Akkineni), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और मोनी रॉय लीड रोल में हैं।

फिल्म शिव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलौकिक शक्तियों वाला एक व्यक्ति है और उसकी पत्नी ईशा है। बिग बी प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि नागार्जुन एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा निर्देशक अयान मुखर्जी की प्रस्तावित तीन-भाग श्रृंखला में पहली किस्त है जो द एस्ट्रावर्स का एक हिस्सा होगी। यह करीब नौ साल से पाइपलाइन में है।

टॅग्स :ब्रह्मास्त्ररणबीर कपूरआलिया भट्टअमिताभ बच्चनमौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल