लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की 'काला' का जलवा बरक़रार, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 12:28 IST

फिल्म तमिल में 700 स्क्रीन्स, कर्नाटक में 150  स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। फिल्म पूरे भारत में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है।

Open in App

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला बॉक्स पर 7 जून को रिलीज हो चुकी है। पा. रंजीत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं की हो लेकिन फिल्म के बाकी वर्जन्स ने दुनिया भर से 120 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

काला' तमिलनाडु में 650 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी और वहां इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी 'काला' लगातार छाई हुई है। यू.एस और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म की कुल कमाई 39.5 करोड़ की कमाई की है।  तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अब तक की कमाई 47 करोड़ 10 लाख रूपए कमा लिए हैं। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में काला ने पांच दिनों में 13 करोड़ 10 लाख रूपए की कमाई की है।  

बता दें कि 'काला' का पहले दिन का कलेक्शन उनकी पिछली रिलीज़ 'कबाली' से बहुत कम रहा है। फिल्म तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी में रिलीज़ हुई। ये फिल्म 80 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। फिल्म तमिल में 700 स्क्रीन्स, कर्नाटक में 150  स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। फिल्म पूरे भारत में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है।  फिल्म पंडितों के अनुसार 'काला' पहले ही सैटेलाइट राइट और म्यूज़िक राइट बेचकर 230 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 

'काला' फिल्म की कहानी मुंबई के तमिल डॉन करीकालन के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में कलीकारन की भूमिका में रजनीकांत हैं। इससे पहले पा रंजीत ने रजनीकांत को लेकर कबाली (2016) फिल्म बनाई थी।

बता दें कि 'काला' सऊदी अरब में रिलीज़ होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। सऊदी अरब में भारतीय फिल्मों की रिलीज़ पर बैन था, लेकिन बैन हटने के बाद 'काला' वहां पहले रिलीज़ हुई। जिसकी वजह से फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है।  

टॅग्स :काला (फ़िल्म)रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार