लाइव न्यूज़ :

बोनी कपूर ने किया श्रीदेवी के अंतिम क्षणों खुलासा, बताया आखिर क्या हुआ था उस शाम

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 13:13 IST

बोनी कपूर ने 24 फरवरी की उस मनहूस रात की सारी बातें फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा को बताई हैं। इसके बाद नाहटा ने ब्लॉग लिखकर अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मार्च: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को हो गया है। लेकिन हजारों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी निधन की खबर जिसने भी सुनी अपने कानों पर विश्वास नहीं कर सका। श्रीदेवी की निधन के बाद पहली बार बोनी कपूर का बयान सामने आया है। बोनी कपूर ने 24 फरवरी की उस मनहूस रात की सारी बातें फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा को बताई हैं। इसके बाद नाहटा ने ब्लॉग लिखकर अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट किया है।

 

यह भी पढ़े: श्रीदेवी के लिए बेटी जाह्नवी का भावुक खत, लिखा- मैंने और खुशी ने मां को खोया लेकिन पापा ने अपनी ‘जान’

कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। उनके साथ वहां बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी भी गए थे। जोकि बाद में भारत वापस आ गए थे। लेकिन श्रीदेवी वहीं दुबई में अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए शॉपिंग करने रुक गई थीं। बोनी कपूर ने कोमल नाहटा को बताया कि उनका 2018 दुबई का ट्रिप अनशेड्यूल था और यह बिल्कुल 1994 के बैंगलुरु ट्रिप जैसा ही था। नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि " बोनी कपूर की दुबई के लिए साढ़े तीन बजे की फ्लाइट बुक की। बोनी कपूर ने बताया कि 'श्री ने मुझे कॉल किया, जब मैं इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज में बैठा था उस समय मैंने उससे कहा कि मैं मीटिंग में हूं और मेरा फोन ऑफ भी हो सकता है, तो परेशान मत होना। मेरा प्लान उसे सरप्राइज देने का था।"

यह भी पढ़ें-रामेश्वरम में आज समंदर में विलीन हो जाएंगी श्रीदेवी की अस्थियां, जानें कौन करेगा विसर्जित

कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि 'बोनी कपूर 24 फरवरी की शाम को दुबई पहुंचे थे। श्रीदेवी को सरप्राइज देने कि लिए उन्होंने रूम की डुप्लीकेट चाबी ली। बोनी ने बताया कि वह लगभग आधा घंटे तक बात करते रहे। श्रीदेवी से बातचीत के बाद बोनी कपूर फ्रेश हुए और इसके बाद उन्होंने एक रोमांटिक डिनर प्लान किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद श्रीदेवी नहाने चली गई। लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो मैंने आवाज लगाया। उन्होंने आगे बताया कि बाथरूम से कोई आवाज नहीं मिलने पर उन्होंने घबराकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुई हैं। श्रीदेवी को ऐसी हालात में देखकर वे काफी घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की सिर से पैर की अंगुलियों तक पानी में डूबी थीं। मुझे अभी भी नहीं पता था कि हुआ क्या है, क्योंकि टब के बाहर पानी की एक बूंद भी नहीं थी। इसलिए इसका भी कोई चांस नहीं था कि उन्होंने अपना हाथ या पैर चलाया हो।''

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?