लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत की आखिरी इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, करण समेत 8 सेलेब्स को नोटिस-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2020 11:18 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्चन के बयान पर जया प्रदा ने रखी अपनी बातकंगना ने दी खुली चुनौती

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

जया बच्चन पर भड़कीं जया प्रदा, कहा- अमर सिंह की थाली में किसने छेद किया था

अभिनेत्री जया प्रदा भी हैं, जिन्होंने जया बच्चन को अमर सिंह के एहसानों को याद दिलाते हुए सवाल पूछा कि वहां पर किसने थाली में छेद किया था.एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने कहा कि अमर सिंह के निधन के बाद बच्चन परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ दिया गया.

कंगना रनौत ने दी चेतावनी, अगर कोई साबित कर दे ये बात तो छोड़ देंगी ट्विटर

कंगना ने ट्वीट किया, ''मुझे सब लड़ाकू समझ रहे हैं लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि लड़ाई की शुरुआत मैंने नहीं की है। अगर कोई साबित कर दें तो मैं ट्विटर को छोड़ दूंगी। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की है पर खत्म करूंगी। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ने की चुनौती दें तो आप उसे इंकार न करें'' कंगना ने दूसरे ट्वीट में अपने टूटे हुए घर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ''ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्म सम्मान का और मेरे भविष्य का''।

सुशांत मामले में एनसीबी का बड़ा एक्शन, 4 और ड्रग पेडलर गिरफ्तार- चरस, गांजा और नगदी बरामद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पूरे एक्शन में है. इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्र वर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है. इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई से 4 और ड्रग पेडलरों को हिरासत में लिया है.

सुशांत केस: सलमान खान व करण जौहर समेत आठ हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में इस तारीख को होना होगा पेश

सुशांत मामले में मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा के परिवाद पर कोर्ट ने सलमान खानकरण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को सात अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा है।

सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल, दिशा सालियान के लिए कही थी ये अहम बात

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान काफी समय तक एक-दूसरे के साथ काम किया था। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। दिशा सालियान की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था, "ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।" 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतजया बच्चनजयाप्रदा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!