लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: काई पो छे की जगह हेट स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सुशांत, जल्द दिवंगत एक्टर पर बनेगी बायोपिक

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 11:33 IST

बॉलीवुड की तमाम चटपटी ख़बरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 ख़बरें।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल राशिद खान बनाएंगे सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिकअली फजल को आई मां की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्टसुशांत को याद कर इमोशनल हुए महेश शेट्टी

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

हेट स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में हो रहे भाई-भतीजावाद (Nepotism) पर बहस छिड़ गई है। इस बीच एक यूजर को ट्विटर पर रिप्लाई देते समय फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने सुशांत को हेट स्टोरी के लिए साइन किया था, जोकि एक्टर का पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट था, लेकिन उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स ने रिलीज नहीं किया था।

कमाल राशिद खान बनाएंगे सुशांत की बायोपिक

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई चर्चा की जा रही है, आरोप लगाया जा रहा है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्ममेकर्स ने सुशांत को बैन कर रखा था। अब एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने घोषणा की है कि वो जल्द ही सुशांत की बायोपिक फिल्म बनाएंगे। केआरके (KRK) ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, "मैं वादा करती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत पर एक बायोपिक प्रोड्यूस करूंगा और सभी गुनाहगारों को एक्सपोज करूंगा।

सुशांत को याद कर इमोशनल हुए महेश शेट्टी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस बीच सुशांत के बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्टर महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) एक बार फिर उन्हें याद कर भावुक हो गए। सुशांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए महेश ने लिखा, 'बहुत कुछ कहना और सुनना बाकी रह गया था। जब मैं तुमसे दोबारा मिलूंगा तो तुम्हें सब बताऊंगा।' मालूम हो, सुशांत और महेश बेहतरीन बांड शेयर करते थे। 

अली फजल को आई मां की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) की मां का अचानक तबीयत खराब होने के बाद बुधवार (17 जून) सुबह उनका निधन हो गया। वहीं, अब एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मां के निधन से निराश अली लगातार उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन को याद आई पिता की सिखाई बात, फैंस संग किया शेयर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने पिता के सबसे करीब थे। उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि उन्हें आज भी अपने माता-पिता की बहुत याद आती है। अक्सर ही बिग बी फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें या किस्से शेयर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअमिताभ बच्चनकमाल आर खानहेट स्टोरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?