लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: दिल बेचारा का गाना आज होगा रिलीज, स्वरा ने डॉ. कफील की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2020 09:50 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देदिल बेचारा फिल्म का आज दूसरा गाना फैंस के सामने पेश किया जाएगाजैकलीना-लीसा के लड़ते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

आज होगा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक और गाना रिलीज, शूटिंग का वीडियो आया सामने

'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक में सुशांत के डांस ने भी सभी को अपना दीवाना बनाने का काम किया। अब इस फिल्म का एक और गाना बुधवार यानी 15 जुलाई को फिल्‍म का गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का टाइटल 'तारे गिन' है। इसकी जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। सुशांत के इस गाने का इंतजार भी फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

भाई सुशांत को याद करके इमोशनल हुई बहन श्वेता, कहा-तुम्हारी मौजूदगी अब भी...

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक महीना पूरा हो गया है, जब से तुम हमें छोड़कर गए हो। लेकिन तुम्हारी मौजूदगी अब भी बहुत मजबूती के साथ महसूस की जा सकती है, लव यू भाई उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा खुश रहो।

जैकलीन फर्नांडिस और लीसा हेडन के बीच प्लेन में पहले चढ़ने को लेकर हुई लड़ाई, Video में देखें कैसे एक-दूसरे को दिखीं खींचती

दरअसल, इस वीडियो  वायरल हो रहा है जिसमें जैकलीन और लीसा (Lisa Haydon) प्लेन में पहले चढ़ने को लेकर एक-दूसरे से झगड़ती दिखाई दे रही हैं। कभी जैकलीन तो कभी लीसा एक-दूसरे को प्लेन में पहले चढ़ने से रोक रही हैं और फिर एक-दूसरे को खींच रही हैं।

अमिताभ बच्चन और रेखा के बाद जोया अख्तर का बंगला भी सील, BMC ने लगाया पोस्टर

कोरोना के कहर की वजह से अमिताभ बच्चन और रेखा जैसे दिग्गज सितारों के बंगले सील किए जा चुके हैं। अब फिल्म निर्देशक जोया अख्तर का बंगला भी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सील कर दिया है। जोया का बंगला रेखा के बंगले के बिल्कुल पड़ोस में हैं। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। अभी तक जोया अख्तर या उनके परिवार के किसी सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्यों पकड़े गए डॉ. कफील, मुस्लिम होने या विरोध होने के कारण? स्वरा भास्कर ने पूछा सवाल

स्वरा भास्कर ने पूछा है कि कफील खान की गिरफ्तारी मुस्लिम होने की वजह से हुई या फिर विरोधी होने की वजह से? स्वरा भास्कर ने ट्वीट में लिखा, वास्तव में डॉक्टर कफील खान को क्यों पकड़ा गया? मुस्लिम होने की वजह से या फिर विरोधी होने की वजह से? इन दोनों ही केस में ये सरासर अन्याय है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतजैकलीन फर्नांडीज़लिज़ा हेडनस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम