लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ से लेकर ऋषि तक ने की अपील, कहा-पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 07:51 IST

अब 21 दिन तक भारत की जनता घर में बंद रहकर कोरोनावायरस (Covid 19) के खतरे से लड़ेगी। अब इस ऐलान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।इस

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए अहम फैसले का ऐलान किया है। कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की।पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए इस अहम फैसले का ऐलान किया है। अब 21 दिन तक भारत की जनता घर में बंद रहकर कोरोनावायरस (Covid 19) के खतरे से लड़ेगी। अब इस ऐलान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।इस ऐलान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है।

ऋषि कपूर पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, एक के लिए सब, सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी एक दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी की बात समर्थन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। अमिताभ ने ट्वीट किया, हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी। तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, '21 दिन! हमारे जीवन के बदले में ये कुछ भी नहीं। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने के लिए कारण होगा। तब तक एक बार में एक दिन के लिए जाने दो। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया, 'गलती से भी बाहर मत दिखना (सिर्फ उन लोगों के लिए जिनको मैं अपनी खिड़की से देख सकती हैं) घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए। डायरेक्टर और सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने एक ट्वीट किया है और लिखा है, 'इसकी जरूरत थी. नरेंद्र मोदी जी इस बड़े कदम को उठाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। हम इस कदम में जरा सी देर कर चुके हैं लेकिन इस कदम को मेरा पूरा सपोर्ट है। उम्मीद यही है कि मानवता और भारत कोरोनावायरस पर जीत हासिल करेगा, और हम ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअमिताभ बच्चनऋषि कपूरसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?