लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर के निधन से गम में डूबे बॉलीवुड सेलेब्स, अमिताभ से लेकर अक्षय तक ने नम आंखों से किया सीएम को याद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2019 09:32 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया। वह बीते काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया। वह बीते काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैंसर के चलते देश के दिग्गज नेता ने महज 63 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पर्रिकर के निधन के शो की लहर की दौड़ गई है। किसी को भी उनके जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। उनके निधन पर राजनीति समेत अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है। 

अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट करके सीएम के निधन में शोक जताते हुए लिखा है किवह एक जेंटलमैन थे, आचरण में सरल और सबसे सम्‍मानित थे.. उनके साथ मैंने कुछ क्षण बिताए हैं.. बहुत ही गरिमापूर्ण.. उन्‍होंने अपनी बीमारी का बहादुरी से मुकाबला किया.. प्रार्थना और संवेदना। 

लता मंगेशकर  ने लिखा है कि गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन की वार्ता सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके और हमारे बहुत अच्‍छे संबंध थे। उनके जाने से हमारे देश की बहुत हानि हुई है। एक अत्‍यंत सच्‍चा इंसान और नेता देश ने खो दिया है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

एक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके दुख जताया है, उन्होंने लिखा है कि श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं खुद को सौभाग्‍यशाली मानता हूं कि उनके साथ मेरी मुलाकात हुई और मैं किसी ऐसे ईमानदार व अच्छी आत्मा वाले शख्‍स को जानता था जैसे वह थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

रणदीप हुड्डा ने लिखा है कि साधारण, अखंडता और दक्षता के प्रतीक, डिफेंस मिनिस्‍टर, 3 बार गोवा के सीएम, सत्ता में रहने वाले शख्‍स से घिरे न रहने वाले, आइआइटीएन, शिष्‍ट, राष्ट्र के सच्चे सेवक, सभी के लिए एक उदाहरण.. सल्‍यूट।

अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा है कि श्री मनोहर पर्रिकर जी के समय से पहले निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। वह सबसे असल, गरिमापूर्ण, बुद्धिमान, जमीन से जुड़े और ईमानदार शख्‍स थे। उनके अंदर लोगों को प्रेरित करने की बेहतरीन क्‍वालिटी थी। उन्‍हें मिस करूंगा। ओम शांति।

वरुण धवन ने लिखा है कि मनोहर जी जाने बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे, गोवा में उनसे मिलने का मौका मुझे मिला था।

केंद्र सरकार ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। सोमवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरअमिताभ बच्चनअक्षय कुमारलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?