कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मार्च को लोगों से घर में रहने की अपील की थी। पीएम मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' के तहत लोगों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन खुद पर कर्फ्यू लगाना था। हालांकि, शाम के समय लोगों के पास शंख, ताली-थाली और घंटी बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य आवश्यक लोगों की सेवा में लगे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका था।
हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर भीड़ जमा हो गई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो में लोग सड़कों पर थालियां पीटते और डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर अनूप सोनी ने इस वीडियो को शेयर किया था। सोनू ने इसके साथ ही लिखा, "चलो अच्छा हुआ कोरोना ने भारत छोड़ दिया।
उन्होंने आगे लिखा, 'लोगों को जश्न मनाने का बहाना मिल गया। इन्हें देखकर वायरस भी देश छोड़कर चले जाने के बारे में सोचता होगा। क्या इन लोगों का दिमाग ठिकाने पर है?" बता दें कि अबक देश में कोरोना वायरस से करीब 415 लोग संक्रमित हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को कभी नहीं सोने वाली मुंबई हो या पटना या अहमदाबाद जैसे शहर पूरी तरह से थम गए।