लाइव न्यूज़ :

बिहार दौरे पर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से की मुलाकात, कहा-जरूर इंसाफ मिलेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2020 20:19 IST

नाना पाटेकर ने सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थित आवास पर दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. नाना पाटेकर ने दिवंगत अभिनेता के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Open in App
ठळक मुद्देनाना पाटेकर ने सुशांत के पिता केके सिंह को सांत्‍वना भी दी. पिता को संयम से रहने का आग्रह किया. फिल्‍म अभिनेता नाना पाटेकर दो दिन के दौरे पर बिहार आए हैं. वे शनिवार को मोकामा के औंटा गए हुए थे. नाना पाटेकर पटना के राजीव नगर स्थित सुशांत सिंह राजपूत के घर पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुशांत नेकदिल इंसान थे. उन्‍हें जरूर इंसाफ मिलेगा. पूरा देश सुशांत की मौत से दुखी है.

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बिहार की राजधानी पटना स्थित उनके आवास पहुंचे.

नाना पाटेकर ने सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थित आवास पर दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. नाना पाटेकर ने दिवंगत अभिनेता के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

नाना पाटेकर ने सुशांत के पिता केके सिंह को सांत्‍वना भी दी. पिता को संयम से रहने का आग्रह किया. बता दें कि इसके पहले नेताओं व अभिनेताओं के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. दरअसल, फिल्‍म अभिनेता नाना पाटेकर दो दिन के दौरे पर बिहार आए हैं. वे शनिवार को मोकामा के औंटा गए हुए थे.

वहां उन्‍होंने एक एनजीओ के कार्यक्रम में शिरकत की. साथ ही खेतों में भी घूमे. इसके अलावा इस मानसूनी मौसम में नाना पाटेकर खेत में हल भी चलाया. उन्‍हें देखने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी थी. वहीं आज वे सेना के जवानों से भी मिले. सेना के जवानों ने नाना पाटेकर के साथ सेल्‍फी भी ली. इसके बाद नाना पाटेकर पटना के राजीव नगर स्थित सुशांत सिंह राजपूत के घर पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुशांत नेकदिल इंसान थे. उन्‍हें जरूर इंसाफ मिलेगा. पूरा देश सुशांत की मौत से दुखी है.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने उनके घर गए थे. उसके बाद में भोजपुरी एक्‍टर खेसारी लाल यादव, राकेश मिश्रा समेत अन्‍य लोग पहुंचे थे. राकेश मिश्रा ने तो यहां तक कहा कि सुशांत भैया की घटना से अब बॉलीवुड से अब डर लगने लगा है.

उन्‍होंने सीबीआई जांच की मांग की थी. पिछले सप्‍ताह सुशांत के घर पर भोजपुरी एक्‍टर व सिंगर अक्षरा सिंह भी पहुंची थीं. उन्‍होंने भी पिता केके सिंह को सांत्‍वना दी थी. नाना पाटेकर भी आज उनके परिजनों से मिलकर काफी भावुक दिखे.

यहां बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में 14 जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. उनके सुसाइड के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इसी कडी में उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है.

टॅग्स :नाना पाटेकरबिहारमुंबईपटनासुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया