लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार मामलाः सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज, कोर्ट में मौजूद रहेंगे सलमान खान

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2018 05:28 IST

काला हिरण शिकार मामलाः सलमान खान एक नियमित उड़ान से मुंबई से रविवार को दोपहर जोधपुर पहुंचे थे।  लेकिन, जोधपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर उनका विवाद हो गया।

Open in App

जोधपुर , 7 मई: बॉलीवुड के 'सुल्तान' कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में मिली पांच साल की जेल की सजा को चुनौती देने के लिए दायर की गई अपनी याचिका पर सत्र न्यायालय में सुनवाई के सिलसिले में रविवार को जोधपुर पहुंच गए। इस याचिका पर आज जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रकुमार सोंगरा सुनवाई करेंगे। 

बॉडीगार्ड मीडियाकर्मी से उलझा

सलमान खान एक नियमित उड़ान से मुंबई से रविवार को दोपहर जोधपुर पहुंचे थे।  लेकिन, जोधपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर उनका विवाद हो गया। दरअसल, जिस समय मीडियाकर्मी सलमान से बात करना चाह रहे थे तो उनके बॉडीगार्ड ने एक मीडियाकर्मी की आईडी को दूर धकेल दिया। इस दौरान सलमान तो निकल गए, लेकिन बॉडी गार्ड से मीडियाकर्मियों का विवाद हो गया। इस दौरान सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा, अंगरक्षक शेरा और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। 

सलमान सुनवाई के दौरान अदालत में रहेंगे मौजूद

जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सलमान सीधे सीधे एक पांच सितारा होटल गए। अभिनेता के वकील ने बताया कि सलमान सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहेंगे। पांच अप्रैल को मुख्य जिला मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान को पांच साल की जेल की सजा सुनायी थी। सात अप्रैल को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने उन्हें जमानत दे दी थी। 

दो दिन रहे जेल में

आपको बता दें कि पांच अप्रैल को फैसला सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान दो दिन तक जोधपुर सेंट्रल जेल में रहे थे। बाद में अदालत ने 50 हजार के निजी मुचलके पर सलमान को जमानत दे दी थी। वहीं अदालत ने इस केस के अन्य आरोपी कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सूबत के अभाव में बरी कर दिया था।

काला हिरण शिकार मामला क्या है?

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। जहां शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी था कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। चार केस में तीन काले हिरण के शिकार को लेकर है, वहीं एक केस आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था। 

तीन केसों में सलमान हो चुके हैं बरी

सलमान पर हिरणों को गोली मारने का और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप था। इस मामले में सलमान खान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे, जिनमें से 3 में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा केस है। इस केस में सलमान खान पहली 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद उन्हें पांच दिन तक जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुए। साल 2006 में सलमान खान को फिर से घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में 6 दिन सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था। सेशन कोर्ट द्वार सजा की पुष्टि होने पर सलमान 26- 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहे थे।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुडराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'