लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू के अपमान के संबंध में फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ कोर्ट पहुंची भाजपा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 16, 2022 20:01 IST

मुंबई में भाजपा नेता सुभाष राजौरा ने बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ राजग गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में "अपमानजनक" टिप्पणी के मामले में केस दर्ज करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में भाजपा नेता पहुंचे मजिस्ट्रेट कोर्ट राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिएआरोप है कि वर्मा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा द्वारा एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के विषय में की गई कथित विवादित टिप्पणी के मामले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष राजोरा ने केस दर्ज करने के लिए मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

भाजपा नेता सुभाष राजोरा ने कोर्ट में दिये शिकायती आवेदन में राम गोपाल वर्मा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथिततौर पर राजग गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में "अपमानजनक" टिप्पणी की है।

उन्होंने मुबई के उपनगरीय बांद्रा में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 (मानहानि), 504 (जानबूझकर किसी व्यक्ति का अपमान करना), और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन कर्ता सुभाष राजोरा के वकील डीवी सरोज ने इस मामले में शनिवार को बताया कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने राजोरा की शिकायत पर संज्ञान लेने हुए मामले को सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

शिकायत में कहा गया है कि राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ "अपमानजनक" बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची थी। इतना ही नहीं उनका ट्वीट अनुसूचित जाति (एससी) के लोगों का भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

मालूम हो कि रंगीला, सत्या, कंपनी और सरकार जैसी कई सफल फिल्मों के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मूू पर विवादित टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया था, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?"

राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के कारण तेलंगाना भाजपा के नेता गुडूर रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ हैदराबाद पुलिस में पहले से ही शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने भी मुर्मू के खिलाफ रामगोपाल वर्मा की टिप्पणी को अशोभनीय मानते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें हैदराबाद पुलिस कानूनी सलाह लेने के बाद वर्मा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कर रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राम गोपाल वर्माद्रौपदी मुर्मूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार