लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर रिलीज होते ही विवाद हुआ शुरू, BJP विधायक ने करवाई FIR दर्ज

By भाषा | Updated: July 31, 2018 18:21 IST

'जिला गोरखपुर' नाम से एक फिल्म का पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया। इस पोस्टर में एक व्यक्ति को भगवा कपड़े पहने और हाथ में रिवाल्वर लिए खड़े दिखाया गया है।

Open in App

मेरठ, 31जुलाई:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित बायोपिक 'जिला गोरखपुर' फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है। मेरठ में बीजेपी विधायक सोमेंद्र तोमर ने मेडिकल थाने में फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

'जिला गोरखपुर' नाम से एक फिल्म का पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया। इस पोस्टर में एक व्यक्ति को भगवा कपड़े पहने और हाथ में रिवाल्वर लिए खड़े दिखाया गया है। पास ही एक गाय भी खड़ी दिखाई गई है, सामने मंदिर है। इस पोस्टर के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। 

इस मामले में मेरठ दक्षिण से बीजेपी विधायक सोमेंद्र तोमर ने आपत्ति जताते हुए एक तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि फिल्म के निर्माता निर्देशक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। जिस तरह से पोस्टर दिखाया गया है, उससे समाज में गलत संदेश जाता है। पोस्टर से समाज को बांटने और हिन्दुत्व को लेकर गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद रात को ही मेडिकल थाने में फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

वहीं, दूसरी ओर फिल्म के निर्देशक विनोद तिवारी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर जानकारी दी है कि वह यह फिल्म नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म को गलत तरीके से देखा जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल