लाइव न्यूज़ :

Munawar Faruqui: 'मुनव्वर फारूकी का शो हुआ तो आयोजन स्थल को लगा देंगे आग', हैदराबाद के भाजपा विधायक की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2022 21:21 IST

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में, हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था और इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया थाटी राजा ने कार्यक्रम होने पर मुनव्वर फारूकी को पीटने की दी चेतावनी कहा- उन्हों हैदराबाद में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए

हैदराबाद: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने गुरुवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हमला करने और राज्य सरकार द्वारा उन्हें हैदराबाद में प्रदर्शन करने की अनुमति देने पर मंच को जलाने की धमकी दी है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में, हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था और इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

बीजेपी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा “अगर मुनव्वर फारूकी को हैदराबाद में एक शो के मंचन के लिए आमंत्रित किया जाता है तो क्या होगा। जहां भी कार्यक्रम होगा, हम उसकी पिटाई करेंगे। जो कोई भी उसे कार्यक्रम के लिए जगह की पेशकश करेगा, हम उसे आग लगा देंगे। ”टी राजा ने आगे कहा, “अगर वह तेलंगाना आते हैं तो हम निश्चित रूप से उन्हें हमारे भगवान राम को गाली देने के लिए सबक सिखाएंगे। यह एक चुनौती है, ”

फारूकी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर 20 अगस्त को हैदराबाद में अपने शो - डोंगरी टू नोव्हेयर - की घोषणा की है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैदराबाद, लिंक इन बायो” और उसके बाद एक फायर इमोजी। 499 रुपये के ऊपर की टिकटों की कीमत ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बेची जाएगी…”।

स्टैंडअप कॉमेडियन मूल रूप से 9 जनवरी को हैदराबाद में प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन तेलंगाना में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि उस समय भी तेलंगाना भाजपा ने घोषणा की कि वह किसी भी कीमत पर शो नहीं होने देगी। जबकि राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने युवाओं को फारूकी के कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर रोकने का आह्वान किया था। 

विधायक राजा सिंह ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी को पत्र लिखकर मांग की कि उन्हें अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बीजेपी विधायक ने याद दिलाया कि फारूकी को पहले हिंदू देवताओं के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए 37 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था और जेल में डाल दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने फारूकी और कुणाल कामरा जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन का हैदराबाद में अपने शो के मंचन के लिए स्वागत किया था।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीहैदराबादBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार