लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: वापस पटना लौटी बिहार पुलिस की विशेष टीम, CBI को सौंप सकती है सभी सबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2020 15:15 IST

मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच करने पहुंची बिहार पुलिस की विशेष टीम अब पटना वापस लौट आई है। दरअसल, केंद्र ने सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार कर ली है। ऐसे में अब बिहार पुलिस के पास कोई काम नहीं बचा है, जिसके चलते टीम मुंबई से वापस आ गई। 

Open in App
ठळक मुद्देपटना पुलिस का मानना है दिशा मामले में सबूत गायब होने के बाद कहीं ना कहीं मुंबई पुलिस इसमें फंसती जा रही हैजांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की मुंबई में जांच करने वाली बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है। सीबीआई जांच के बाद बिहार पुलिस को अब मुंबई में काम नहीं रह गया था। आज टीम के चार सदस्य फ्लाइट से पटना  पहुंचे। हालांकि आईपीएस विनय तिवारी अभी भी मुंबई में ही क्वारंटाइन हैं। एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है। वह फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। वह क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं। 

दरअसल, कल बिहार पुलिस के आग्रह को भी बीएमसी ने ठुकरा दिया था, जिसमें विनय तिवारी को छोड़ने का आग्रह किया गया था। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस के हाथों में कई अहम सुराग लगे हैं, जिससे इस केस में नया मोड़ सामने आ सकता है। पटना पुलिस सबूतों की फाइल तैयार करने में जुटी है, जिसे जरूरत पड़ने पर सीबीआई को सौंपा जाएगा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस मसले से पीछे हटने के मूड में पटना पुलिस बिल्कुल नहीं है, बल्कि पूरी मदद करने के लिए तैयार है। पटना पुलिस अब तक जुटाए गए सबूतों की फाइल तैयार कर रही है। 

अब तक जांच से जुड़े सभी कागजात इकट्ठा किये जा रहे हैं, ताकि मामले में जांच एजेंसी को जरूरत पड़ने पर सौंपा जा सके। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बताया कि मुंबई गई पटना पुलिस की टीम  वापस लौट गई है। इस मामले में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक 12 लोगों से पूछताछ की गई है, जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। 27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस अब तक सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे, फ़िल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठनी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है। 

पुलिस ने सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं। सुशांत केस की जांच करने गई चार लोगों की टीम ने मुंबई में कई सबूत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जुटाए हैं। इसमें बैंक से पैसा निकालने का भी सबूत हैं। बिहार पुलिस न यह खुलासा किया था कि रिया ने पूजा पाठक के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सुशांत के खाता से किया, लेकिन पूजा नहीं हुआ था। सुशांत के जिन बैंकों में खाता है यहां से पुलिस ने कई सबूत लिए हैं। बिहार पुलिस ने सुशांत के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की, जो बिहार पुलिस सबूत लेकर आ गई है। 

अगर उस सबूत को सीबीआई को जरूरत पड़ेगी तो बिहार पुलिस सौंप देगी। पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि जब पटना पुलिस मलाड में सुशांत के पूर्व मैनेजर दिशा की मौत मामले में संबंधित थाने से जांच से जुड़ी फाइल मांगी तो बताया गया कि सबकुछ कंप्यूटर से डिलीट हो गया है। ऐसे में मुंबई पुलिस पर पटना पुलिस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। बुधवार को मुंबई पुलिस ने दिशा मामले में आम लोगों से सबूत देने की अपील जारी की है। 

पटना पुलिस का मानना है दिशा मामले में सबूत गायब होने के बाद कहीं ना कहीं मुंबई पुलिस इसमें फंसती जा रही है। यहां बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाना में केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच सुशांत के पिता के आग्रह पर बिहार सरकार ने इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया। अब इस केस की जांच सीबीआई की टीम करेंगी। जांच को लेकर केंद्र सरकार ने भी सहमति दे दी है। जांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?