लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Season 18 Finale Winner: विवियन डीसेना को हराकर बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा, ट्रॉफी के साथ 5000000 रुपये का इनाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2025 07:10 IST

Bigg Boss Season 18 Finale Winner: टीवी स्टार अब लोकप्रिय रियलिटी शो के सबसे हालिया विजेताओं में मुनवर फारुकी, एमसी स्टेन और तेजस्वी प्रकाश के साथ शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBigg Boss Season 18 Finale Winner: ईशा सिंह सबसे पहले एलिमिनेट हुईं और छठे स्थान पर रहीं। Bigg Boss Season 18 Finale Winner: दर्शकों के वोटों के आधार पर विजेता का चयन किया गया।Bigg Boss Season 18 Finale Winner: रजत दलाल भी टॉप 3 में पहुंचने के बावजूद बाहर हो गए।

Bigg Boss Season 18 Finale Winner: और ऐसे ही रविवार रात को लोगों का चहेता रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन खत्म हो गया। 6 अक्टूबर, 2024 को प्रीमियर हुआ था। बिग बॉस 18 का सफर खत्म हुआ। 105 दिनों की एक शानदार यात्रा के बाद समाप्त हो गया। करणवीर मेहरा शो के विजेता और विवियन डीसेना फर्स्ट रनर-अप बने। इस कार्यक्रम में चकाचौंध और ग्लैमर का तड़का लगाते हुए, बॉलीवुड आइकन आमिर खान और अक्षय कुमार बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिए। सलमान खान ने होस्ट किया। करणवीर के विजेता और विवियन और रजत दलाल के उपविजेता के रूप में समाप्त हुआ। फाइनलिस्ट में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के साथ-साथ मॉडल-एक्टिविस्ट चुम दरंग भी शामिल थे। दर्शकों के वोटों के आधार पर विजेता का चयन किया गया।

बिग बॉस 18 के विजेता के रूप में करण को ₹50 लाख का नकद पुरस्कार और एक बिल्कुल नई गोल्डन ट्रॉफी लेकर गए, जो बिग बॉस के घर के शानदार इंटीरियर से मेल खाती है। टीवी स्टार अब लोकप्रिय रियलिटी शो के सबसे हालिया विजेताओं में मुनवर फारुकी, एमसी स्टेन और तेजस्वी प्रकाश के साथ शामिल हो गए हैं।

ईशा सिंह सबसे पहले एलिमिनेट हुईं और छठे स्थान पर रहीं। अभिनेत्री चुम दारंग ने भी ऐसा ही किया क्योंकि वह बाहर होने वाली अगली फाइनलिस्ट थीं। फिल्म स्टार जुनैद खान और ख़ुशी कपूर, जिन्होंने समापन समारोह में अपनी फिल्म लवयापा का प्रचार किया। आखिरकार रजत दलाल भी टॉप 3 में पहुंचने के बावजूद बाहर हो गए।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानआमिर अलीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?