लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12 Promo: हाथ में छड़ी लेकर सलमान खान बने टीचर, समझाया सबको रूल्स

By विवेक कुमार | Updated: August 13, 2018 11:34 IST

'बिग बॉस सीजन-12' में इस बार हमें जोड़ियों देखने को मिलेगी। जिसमें पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, मां-बेटा, बाप-बेटी या भाई-बहन की जोड़ी नजर आ सकती है।

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त: कंट्रोवर्सियल टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 का इंतजार फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से है।  शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। 12 सितम्बर को शुरू होने वाले इस शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों की याद दिलाई है। इस प्रोमो को कलर्स के सीईओ राज नाइक ने शेयर किया है। 

प्रोमो में सलमान हाथ में छड़ी लेकर एक क्लास रूम में एंट्री करते हैं और फिर एक के बाद एक करके हाजिरी लगाना शुरू कर देते हैं। इसमें रैपर से लेकर जुड़वां बहने, सास-बहू और छोटे-बड़े की जोड़ी नजर आएगी। 

बताया जा रहा है की इस बार बिग बॉस का सीजन और भी धमाकेदार होने जा रहा है। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस सीजन-12' में इस बार हमें जोड़ियों देखने को मिलेगी। जिसमें पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, मां-बेटा, बाप-बेटी या भाई-बहन की जोड़ी नजर आ सकती है। कुल मिलाकर शो में 12 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। जिसमें 6 सेलेब्स और 6 कॉमनर शो से जुड़ेंगे।

बता दें कि इसके अलावा सलमान खान की अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में भी बिजी हैं। इस फिल्म की कहानी 60 और 70 के दशक की रूसी सर्कस के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में कैटरिना कैफ और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।

Entertainment News in Hindiकी ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?