लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 19: बिग बॉस शो में शामिल होंगे राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप?, होस्ट सलमान खान ने दिया ऑफर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2025 15:58 IST

Bigg Boss 19: तेज प्रताप यादव के साथ हाल के कुछ महीनों में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद बिग बॉस के मेकर्स  को लगता है कि वह इस शो के लिए सबसे बेहतर कंटेस्टेंट हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप को फोन भी किया है।तेज प्रताप ने इस पर समय मांगा है। तेज प्रताप को बुलाया जा सकता है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव क्या बिग बॉस में शामिल होंगे? इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, सलमान खान के लोकप्रिय शो बिग बॉस का 19वां सीजन इस महीने से शुरू हो रहा है। इस साल कौन कौन बिग बॉस के घर में जाएंगे, इसको लेकर अभी तक पूरी तरह से कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वहीं इसी बीच खबर आई है कि तेज प्रताप यादव को बिग बॉस के घर में आने का ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि खुद सलमान खान चाहते हैं कि तेज प्रताप बिग बॉस में शामिल हों। इसके लिए उन्होंने तेज प्रताप को फोन भी किया है।

फिलहाल, तेज प्रताप ने इस पर समय मांगा है। तेज प्रताप यादव के साथ हाल के कुछ महीनों में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद बिग बॉस के मेकर्स  को लगता है कि वह इस शो के लिए सबसे बेहतर कंटेस्टेंट हो सकते हैं। बिहार से हर साल एक कंटेस्टेंट शो में शामिल होता रहा है। ऐसे में तेज प्रताप को बुलाया जा सकता है।

तेज प्रताप को बुलाने का दूसरा कारण इस बार शो का थीम है। जैसा कि सभी जानते हैं कि हर बार ‘बिग बॉस’ की एक थीम होती है। पूरा सीजन उसी थीम को फॉलो करता है, जबकि इस बार शो में 2 थीम देखने को मिलेंगी। पॉलिटिक्स और रिवाइंड थीम को शो में फॉलो किया जाएगा। अब दो थीम एक साथ कैसे चलेंगी, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।

जाहिर है इस बार शो में राजनीति से जुड़े लोग नजर आ सकते हैं। अब तेज प्रताप से जुड़े लोगों ने बिग बॉस के ऑफर आने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह शो के शुरुआत से इस शो में जाने से इंकार कर दिया है क्योंकि उसी समय बिहार में चुनाव है। जिसमें तेज प्रताप व्यस्त रहेंगे।

चुनाव संपन्न होने के बाद माना जा रहा है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। बता दें कि इस बार बिग बॉस का सीजन सबसे लंबा होगा, जहां पहले के सीजन लगभग साढ़े तीन महीने चलते थे। वहीं इस बार यह 150 दिन से ज्यादा चलेगा।

टॅग्स :बिग बॉसतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार