लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: मराठी पर हंगामा, जान कुमार सानू ने की टिप्पणी, मनसे ने दी धमकी, कलर्स चैनल ने माफी मांगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2020 21:34 IST

सत्तारूढ़ शिवसेना ने कार्यक्रम के सेट पर प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। चैनल का स्वामित्व वायाकॉम प्राइवेट लिमिटिड के पास है। चैनल पर ' बिग बॉस' का 14वां संस्करण प्रसारित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कार्यक्रम की हालिया कड़ी में, सानू ने अपनी साथी प्रतियोगी निक्की तम्बोली से मराठी में बात नहीं करने को कहा। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने सानू के लहजे पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद चैनल ने माफी मांगी है।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में वायाकॉम मीडिया ने राज्य के लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है।

मुंबईः टीवी चैनल कलर्स ने 'बिग बॉस' कार्यक्रम के दौरान जान कुमार सानू की ओर से मराठी भाषा के संबंध में की गई टिप्पणी पर बुधवार को माफी मांगते हुए कहा कि चैनल का इरादा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है।

इससे पहले सत्तारूढ़ शिवसेना ने कार्यक्रम के सेट पर प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। चैनल का स्वामित्व वायाकॉम प्राइवेट लिमिटिड के पास है। चैनल पर ' बिग बॉस' का 14वां संस्करण प्रसारित किया जा रहा है। कार्यक्रम की हालिया कड़ी में, सानू ने अपनी साथी प्रतियोगी निक्की तम्बोली से मराठी में बात नहीं करने को कहा। गायक ने कहा कि तम्बोली को उनसे हिंदी में बात करनी चाहिए। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने सानू के लहजे पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद चैनल ने माफी मांगी है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में वायाकॉम मीडिया ने राज्य के लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। शिवसेना प्रवक्ता सरनाईक ने कहा था कि जिस तरह से वह बोले हैं, वो मराठी भाषा का अपमान है। हम मांग करते हैं कि सानू को कार्यक्रम से निकाला जाए अन्यथा शिवसेना के कार्यकर्ता कार्यक्रम के सेट पर पहुंच जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे।

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी सानू की टिप्पणी को नामंजूर किया था और प्रतियोगी के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था। ठाकरे को लिखे पत्र में चैनल ने कहा, " हमें 27 अक्टूबर को कड़ी के प्रसारित होने के दौरान मराठी भाषा के संदर्भ में आपत्तियां मिली हैं। "

चैनल ने कहा कि हमने आपत्तियों का संज्ञान लिया है और भविष्य में प्रसारित होने वाले कड़ी में से इस भाग को हटाने का सुधारात्मक उपाय किया है। पत्र में चैनल ने कहा कि उनके दर्शक मराठी भाषी भी हैं और वे सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। इससे पहले मनसे फिल्स वर्कर्स यूनियन की अगुवाई करने वाले अमेया खोपकर ने ट्विटर पर कहा था कि अगर सानू माफी नहीं मांगेंगे तो वे कार्यक्रम की शूटिंग को रोक देंगे। 

टॅग्स :बिग बॉसमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रराज ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?