लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन के साथ काम करके बहुत मजा आया?, माधुरी दीक्षित ने कहा- ऐसा मौका, जिसे जाने नहीं दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 13:39 IST

Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म में विद्या, कार्तिक (आर्यन) और शानदार अभिनेताओं की पूरी टोली थी इसलिए मैं इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के कुछ ही समय बाद बज्मी ने उन्हें बुलाया।मैंने कभी भी हॉरर कॉमेडी नहीं की है। मुझे लगा कि यह मेरे लिए कुछ अलग होगा।

Bhool Bhulaiyaa 3: मशूहर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने उन्हें हॉरर-कॉमेडी के नए क्षेत्र में कदम रखने का मौका दिया और यह एक ऐसा मौका था जिसे जाने नहीं दिया जा सकता था। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में बालन और माधुरी ने क्रमशः मल्लिका और मंजुलिका तथा अंजुलिका व एसीपी राठौड़ की दोहरी भूमिका निभाई है। माधुरी ने बताया कि वह कुछ ही महीने पहले निर्देशक अनीस बज्मी से मिलीं और उन्होंने निर्देशक को बताया कि उन्हें फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बहुत पसंद है। इस मुलाकात के कुछ ही समय बाद बज्मी ने उन्हें बुलाया।

माधुरी ने बताया, ‘‘उन्ह‍ोंने (बज्मी) मुझसे कहा कि मैं आपको कुछ सुनाना चाहता हूं जिस पर मैं काम कर रहा हूं और इसमें एक शानदार भूमिका है। वह मेरे पास आए और उन्होंने मुझे कहानी का सार बताया।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे अपनी भूमिका बहुत पसंद आई क्योंकि इसमें मुझे कुछ अलग करने को मिला।

मैंने कभी भी हॉरर कॉमेडी नहीं की है। मुझे लगा कि यह मेरे लिए कुछ अलग होगा। इस फिल्म में विद्या, कार्तिक (आर्यन) और शानदार अभिनेताओं की पूरी टोली थी इसलिए मैं इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गई।’’ दिलचस्प बात यह है कि बालन ने 2010 की फिल्म ‘इश्किया’ में अभिनय किया था जबकि माधुरी ने इसकी सीक्वल फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ (2014) में भूमिका निभाई थी।

माधुरी ने कहा, ‘‘शायद कहीं न कहीं कोई संबंध था। उन्होंने फिल्म ‘इश्किया’ की और मैंने ‘डेढ़ इश्किया’ की और अब हम ‘भूल भुलैया 3’ में साथ हैं। यह अद्भुत रहा है। एक अभिनेत्री के तौर पर मैं उनकी तारीफ करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विद्या के साथ काम करना बहुत बढ़िया रहा। न केवल एक अभिनेत्री के तौर पर बल्कि मुझे वह एक अच्छी और शानदार इंसान भी लगती हैं।

हम एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से रहे और हमें साथ काम कर के बहुत मजा आया।’’ वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 219 करोड़ रुपये की कमाई की है।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितविद्या बालनKartik AaryanBhool Bhulaiya
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की17 साल की 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलाने के बाद ऑनलाइन आलोचना का शिकार हुए कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया