लाइव न्यूज़ :

'भारत' में मिला कैटरीना का साथ तो सलमान खान हुए तूफानी, सेट से आई ये तस्वीर

By विवेक कुमार | Updated: August 1, 2018 14:37 IST

सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

Open in App

मुंबई, 1 अगस्त: अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा के किनारा करते ही कैटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।  सलमान और कैटरीना आखिरी बार वर्ष 2017 में आई हिट फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ में साथ नजर आए थे। इसका निर्देशन भी अली ने किया था। निर्देशक एक बार फिर इस जोड़ी के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

फिल्म 'भारत' में सलमान खान 5 अलग-अलग तरह के लुक में नजर आएंगे। आए दिन सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में सलमान खान का चेहरा साफ तौर पर तो नहीं दिख रहा लेकिन लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि ये सलमान ही हैं। तस्वीर में सलमान बाइक पर दिख रहे हैं और उनके पीछे सर्कस के शो  का बैकग्राउंड दिख रहा है।

सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?