लाइव न्यूज़ :

किडनी फेलियर से जूझ चुके हैं भल्लालदेव, एक आंख से दिखाई नहीं देता फिर भी हैं सुपरस्टार

By वैशाली कुमारी | Updated: December 14, 2021 17:27 IST

प्रभास अगर फिल्म की आत्मा थे तो दग्गुबाती इसकी जान। उन्होंने बाहुबली के अपोजिट एक ऐसे विलेन का किरदार प्ले किया जिसे देख दर्शक भी अचंभित हो गए। आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दो साल पहले राणा डग्गुबाती की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुई थींकिडनी फेलियर की समस्या दे जूझ रहे राणा ने शुरू में अपने बिगड़े स्वास्थ की खबरों को खारिज कर दिया था

बाहुबली ने दुनियां को दो नए सुपरस्टार दिए, फिल्म से  जितनी प्रसिद्धि प्रभास को मिली उतनी ही राणा दग्गुबाती को भी मिली। राणा ने भल्लालदेव के कैरेक्टर को दुनियाभर में फेमस कर दिया। प्रभास अगर फिल्म की आत्मा थे तो दग्गुबाती इसकी जान। उन्होंने बाहुबली के अपोजिट एक ऐसे विलेन का किरदार प्ले किया जिसे देख दर्शक भी अचंभित हो गए। आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज राणा जितने सफल हैं उसके पीछे एक दर्दनाक कहानी छुपी है। एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में ब्रेक लग गया था और उन्हें मौत तक का डर सताने लगा था।

दरअसल दो साल पहले राणा डग्गुबाती की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुई थीं जिसमें उनका वजन काफी कम लग रहा था। किडनी फेलियर की समस्या दे जूझ रहे राणा ने शुरू में अपने बिगड़े स्वास्थ की खबरों को खारिज कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया। 

एक चैट शो में राणा ने अपनी सेहत का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, जब जिंदगी फास्ट फॉर्वर्ड पर होती है तब अचानक ब्रेक लग जाता है। हर्ट में केल्कीफिकेशन होने की वजह से मुश्किलें बढ़ गई थी। किडनी में भी समस्या पैदा हो गई थी। ऐसी स्थिति थी कि 70 परसेंट स्ट्रोक का खतरा था। वहीं 30 परसेंट सीधा मौत का भी डर था।

इसके अलावा दग्गुबाती ने एक और खुलासा किया कि उन्हें एक आंख से नहीं दिखता। वो अपनी दाईं आंख से नहीं देख सकते हैं। हालाकि बचपन में किसी ने उन्हें आंख डोनेट की थी लेकिन उसमें रोशनी कभी नहीं रही। एक शो के दौरान राणा ने बताया था कि अगर मै अपनी दाईं आंख बन्द कर लूं तो मुझे कुछ दिखाई नहीं देगा।

इतनी परेशानियों के बीच भी राणा ने अपनी लाइफ को खुलकर जीते हैं और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। पिछले ही साल उन्होंने शादी भी की है और वो बिंदास अपनी फिल्में भी कर रहे हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई