लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में बांद्रा पुलिस ने दर्ज किया आदित्य चोपड़ा का बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 14:09 IST

बांद्रा पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या मामले में यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) का बयान दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देबांद्रा पुलिस दर्ज कर चुकी है 35 से ज्यादा लोगों के बयानसुशांत की आखिरी फिल्म 24 जुलाई को होगी रिलीज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) का बयान दर्ज किया। आदित्य से पहले पुलिस रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, शनू शर्मा, संजना सांघी और सुशांत के डॉक्टर केरसी चावड़ा के बयान दर्ज कर चुकी है। 

कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किए गए सवाल

जानकारी के अनुसार, आदित्य से फिल्म 'पानी' और सुशांत के साथ हुए यशराज फिल्म्स कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल किए गए। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

इंडस्ट्री को दीं हिट फिल्में

मालूम हो, टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे कम समय में सराहना मिल रही है। इस बीच फैंस फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिपदिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम