लाइव न्यूज़ :

'बधाई हो' का नया गाना 'नैन ना जोड़ी' हुआ रिलीज, एक-दूसरे से खफ़ा नजर आए आयुष्मान और सान्या मल्होत्रा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 4, 2018 12:43 IST

'बधाई हो' का ट्रेलर काफी मजेदार है। वहीं फिल्म के डायलॉग सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Open in App

मुंबई, 4 अक्टूबर: आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'बधाई हो' का नया गाना 'नैन ना जोड़ी' रिलीज हो गया है। फिल्म का ये गाना काफी इमोशनल है जिसे आयुष्मान और सान्या पर फिल्माया गया है। गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ अनबन सी हो गयी है जिसके कारण दोनों में बातचीत बंद है। इस गाने को आयुष्मान खुराना, नेहा कक्कर और रोचक कोहली ने अपनी आवाज दी है। इसे संगीत रोचक कोहली और लिरिक्स कुमार ने दी है। 

'बधाई हो' का ट्रेलर काफी मजेदार है। वहीं फिल्म के डायलॉग सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। जंगली पिक्चर और क्रोम पिक्चर की इस फिल्म के प्रड्यूसर विनीत जैन, अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा, आलिया सेन शर्मा और हेमंत भंडारी है और को-प्रड्यूस कर रही हैं प्रीति साहणी।

अमित रविन्द्रनाथ शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'बधाई हो' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत नकुल (आयुष्मान खुराना) से होती है जो अपने पैरंट्स जितेन्द्र कौशिक (गजराज राव), प्रियमवदा (नीना गुप्ता) और भाई गुलर (शारदुल राणा) व दादी (सुरेखा सिकरी) के साथ रहता है।

घर में सबकुछ ठीकठाक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक नकुल के पिता बताते हैं कि वह दोबारा पापा बनने वाले हैं। उनकी उनकी वाइफ प्रेगनेंट है। ये खबर सुनकर घरवाले और बाहर वाले शॉक  हो जाते हैं। वहीं  इस खबर को सुनकर नकुल को शर्मिंदगी महसूस होती है, इस खबर को सुनकर नकुल की गर्लफ्रेंड रिनी (सान्या मल्होत्रा) भी चौक पड़ती है।      

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?