लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique Murder: यार कसम खुदा की, मैं अपनी जिंदगी में किन हालातों से गुजर रहा हूं?, ‘बिग बॉस 18’ ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 18:16 IST

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई में स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सिद्दीकी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा निशाना बनाये जाने की आशंका है। खान ने कहा कि वह लोकप्रिय रियलिटी शो के सेट पर नहीं आना चाहते थे। मुझे लगता है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था।

Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उन्हें ‘‘बिग बॉस 18’’ के प्रतियोगियों के बीच झगड़े को ऐसे समय में संभालना पड़ रहा है जब वह अपने जीवन के एक अहम दौर से गुजर रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी शानदार इफ्तार पार्टियों का आयोजन करने और बॉलीवुड में अपने संपर्क के लिए जाने जाते थे। सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई में स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार खान से करीबी संबंध होने के कारण सिद्दीकी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा निशाना बनाये जाने की आशंका है। ‘बिग बॉस 18’ के शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में खान ने कहा कि वह लोकप्रिय रियलिटी शो के सेट पर नहीं आना चाहते थे। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में खान को यह कहते हुए देखा जा सकता है, ‘‘यार, कसम खुदा की, मैं अपनी जिंदगी में किन हालातों से गुजर रहा हूं और मुझे आकर ये सब संभालना है (बिग बॉस के घरवालों के बीच झगड़े)... मुझे लगता है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था।

लेकिन आपको वही करना होगा जो आपको करना है।’’ उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा, ‘‘मेरे पर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए हैं। मैं जानता हूं कि मेरे माता-पिता पर क्या गुजरती है।’’ इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी कि यह एपिसोड सिद्दीकी की हत्या से पहले फिल्माया गया था या बाद में।

खान ने हालांकि सोशल मीडिया पर सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कोई पोस्ट साझा नहीं किया, लेकिन वह पिछले रविवार को सिद्दीकी के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले दिवंगत नेता के बांद्रा स्थित आवास पर गए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

उन्होंने बताया था कि शहर के यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप पर बृहस्पतिवार को दोपहर में संदेश आया था जिसके बाद वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस