लाइव न्यूज़ :

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के बी-लव का किरदार निभाएंगे ये एक्टर, गे-रोमांस पर बेस्ड है कहानी

By मेघना वर्मा | Updated: May 13, 2019 17:10 IST

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें वो धार्मिक कार्यक्रमों जैसे महाभारत और रामायण के नाटक में स्त्री का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Open in App

आयुष्मान खुराना हमेशा ही  अपनी एक्टिंग और हटके स्टोरीज को चुनने के लिए जाने जाते हैं। बीते साल आई उनकी फिल्म बधाई हो या अंधाधुन दोनों के लिए ही आयुष्मान अभी तक तारीफे बटोर रहे हैं। जल्द ही आयुष्मान खुराना आनंद एल राय की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में दिखाई देने वाले हैं। गे लव पर बेस्ट इस कहानी में उनके बी लव बनने वाले एक्टर का खुलासा हो गया है। 

समलैंगिक लव स्टोरी की इस कहानी में प्यार का पंचनामा फेम दिव्येंदू शर्मा को कास्ट करने की बात कही जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना के साथ दिव्येंदू शर्मा रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। 

दिव्येंदू शर्मा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी वेब सीरीज से भी लोगों का दिल जीत चुक हैं। बीते साल आई मिर्जापुर वेब सीरीज में उनके मुन्ना भईया के किरदार को खूब सराहा गया है। वहीं हाल ही में आई उनकी वेब सीरीज बदनाम गली में भी उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। 

टाइम्स की खबर की मानें तो फिलहरा दिव्येंदू से मेकर्स इस किरदार को लेकर बात कर रहे हैं। टीम की तरफ से या एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। फिल्म को आनंद एल राय की प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रही है। 

कहानी की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टोरी रूढ़िवादी परिवार के ईर्द-गिर्द घुमती है। जिसमें दिखाया जाएगा कि जब परिवार वालों को पता चलेगा कि उनका बेटा गे है तो इस पर उनका रिएक्शन और उनकी पूरी सोच। कॉमेडी इस फिल्म की शूटिंग 2020 तक शुरु हो सकती है।  

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?