लाइव न्यूज़ :

यूपी से चुनाव लड़ना चाहते हैं आयुष्मान खुराना, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 4, 2019 10:28 IST

आयुष्मान खुराना की बीती कई फिल्में यूपी बेस पर ही बन रही हैं। ऐसे में अब वह बाला लेकर आ रहे हैं, ये फिल्म भी यूपी की बोली पर ही आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना अपनी नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक से एक शानदार फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर अब बाला फिल्म में नजर आने वाले हैं।

आयुष्मान खुराना अपनी नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक से एक शानदार फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर अब बाला फिल्म में नजर आने वाले हैं। ऐसे में बाला के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

ऐसे में कपिल के शो में स्टार कास्ट से कई तरह के सवाल किए गए और सभी ने  जवाब भी दिए। इस दौरान बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया है कि कैसे वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं।  दरअसल एक्टर पिछली कई फिल्में अपनी यूपी में ही शूट कर रहे हैं।

यूपी में लगातार शूटिंग करने को लेकर एक्टर ने दिलचस्प बात कही है। एक्टर ने कहा है कि अब वह यूपी की बोली को अच्छी प्रकार से समझ चुके हैं। अब वह यहां इतनी बार शूटिंग कर चुके हैं कि उन्हें लगता है कि वे अब उत्तर प्रदेश से चुनाव के लिए प्रत्याशी भी बन सकते हैं। आयुष्मान की इस बात से वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है।

आयुष्मान ने फिल्म आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल , दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी जैसी कई फिल्मों में यूपी में शूटिंग की है। इसके अलावा वह बाला की शूटिंग भी यूपी में कर रहे हैं। यहां आयुष्मान ने बताया है कि उनकी मां बचपन में उनको लड़कियों की तरह से ड्रेसअप करती थी और उनकी फोटो खींचती थी।

बाला को अमर कौशक ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले अमर स्त्री जैसी फिल्म को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। बाला रिलीज से पहले विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म पर कॉपीराइट का आरोप लग चुका है।अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?