लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान और तब्बू की ‘अंधाधुन’ ने चीन में की बम्पर कमाई, इतने करोड़ रुपये के आंकड़े को किया पार

By भाषा | Updated: April 15, 2019 16:31 IST

Open in App

निर्देशक श्रीराम राघवन की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बॉलीवुड में धूम मचाने बाद चीन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर वहां भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनित फिल्म ने चीन में रिलीज होने के 13 दिन के भीतर यह कमाई की है।

वहां यह फिल्म ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से तीन अप्रैल को रिलीज हुई थी। निर्माताओं के अनुसार ‘दंगल‘, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ , ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हिंदी मीडियम’ के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पांचवी फिल्म है। राघवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें नहीं पता था कि एक छोटे से प्रयोग के तौर पर बनाई गई फिल्म इतना लंबा सफर तय करेगी।’’

फिल्म अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि लोगों ने इस फिल्म की तारीफों की झड़ी लगा दी। आयुष्मा खुराना की एक्टिंग को भी फिल्म में काफी सराहा गया।

अंधाधुन के बाद आयुष्मान जल्द ही ड्रीम गर्ल मूवी में नजर आएंगे। इसके पोसट्र में आयुष्मान पीले रंग की साड़ी में दिखाई दिए हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी उस समय की होगी जब रामलीला में मर्द महिलाओं का  किरदार निभाया करते थे। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानातब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?