लाइव न्यूज़ :

केएल राहुल संग शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि मुझे अगले 3 महीने में होने वाली शादी में किया जाए आमंत्रित

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2022 10:59 IST

सामने आई एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस ने इसका खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअथिया शेट्टी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर ये साफ कर दिया है कि वो अगले तीन महीनों में शादी नहीं कर रही हैं।पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी।अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

यही नहीं, वो अक्सर केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं। वहीं, सामने आई एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस ने इसका खंडन किया है।

अथिया शेट्टी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर ये साफ कर दिया है कि वो अगले तीन महीनों में शादी नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में लिखा, "मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में आमंत्रित किया गया है।" बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इंटरनेट पर उनकी शादी की अफवाहें सामने आई हैं। 

हालांकि, न तो राहुल और न ही अथिया ने कभी सार्वजनिक रूप से शादी की योजना को संबोधित किया है। अथिया और राहुल हाल ही में एक साथ म्यूनिख गए थे, जहां राहुल की सर्जरी हुई थी। वीकेंड में कई रिपोर्टों ने दावा किया कि अथिया और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, अगले कुछ महीनों में शादी होने की संभावना है। 

शादी की अफवाहों के बारे में बात करते हुए हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या परिवार ने शादी की तैयारी शुरू कर दीं। इसके जवाब में एक्टर ने रेडियो मिर्ची को बताया, "नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!" इसके अलावा अहान शेट्टी ने दैनिक भास्कर को बताया, "जहां तक ​​शादी की बात है तो कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"

टॅग्स :आथिया शेट्टीकेएल राहुलसुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटवनडे टीम से ऋषभ पंत को बाहर करने की तैयारी में अजित अगरकर और गौतम गंभीर, रिपोर्ट में सामने आया रिप्लेसमेंट

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार