लाइव न्यूज़ :

एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पर आशुतोष राणा पर भड़के उनके प्रशंसक, किसी ने अनफॉलो किया तो किसी ने भाजपा में शामिल...

By अनिल शर्मा | Updated: May 13, 2022 14:23 IST

आशुतोष राणा ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से गुरुवार भोपाल में मुलाकात की जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर साझा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देआशुतोष राणा गुरुवार भोपाल में एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कीमुलाकात की तस्वीर नरोत्तम मिश्रा ने साझा किया है जिसे आशुतोष राणा ने रीट्वीट किया हैआशुतोष ने लिखा- प्रिय भैया आपसे मिलकर सदैव सुख मिलता है

भोपालः बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आशुतोष राणा पर उनके प्रशंसक खासे नाराज हो गए हैं। लोग उनको ट्विटर पर खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। दरअसल आशुतोष राणा ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से गुरुवार भोपाल में मुलाकात की जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर साझा की है। यही नहीं आशुतोष राणा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि आपसे मिलकर हमेशा सुख मिलता है। फिर क्या था ट्विटर यूजर्स इसपर काफी नाराज हो गए है और अभिनेता की खिंचाई करने लगे।

गौरतलब है कि आशुतोष राणा ने तस्वीर को रीट्वीट किया है जिसे नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर पर सझा किया है। एमपी मंत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि 'भोपाल स्थित निवास पर पधारे विख्यात अभिनेता श्री आशुतोष राणा जी से सौजन्य भेंट की।' एक यूजर ने लिखा-आपके अभिनय का प्रशंसक हूँ। लेकिन आज आपने मेरी नजरो में अपना सम्मान खो दिया है। मुझे पता है आपको कोई फर्क नही पड़ता। लेकिन फिर भी जो कहना था कह दिया। धन्यवाद। 

एक अन्य ने लिखा- सर आप अच्छे इंसान हो, इन सबसे ना मिला करो। इसके साथ एक ने लिखा- अब मुझे डर लगने लगा है कहीं सभी कविताओं में राजनीति ना हो।

एक यूजर ने शेर का सहारा लेते हुए अभिनेता की आलोचना की। लिखा- ईमान अपना बेचकर जो खरीद रहे हैं दौलत,, उनसे कह दो कब्र में फरिश्ते रिश्वत नहीं लेते!!!!!! कहा- आशुतोष सर आप उनके साथ बैठोगे, सपने में भी सोचा नहीं था।

एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा- मेंने आपके यूट्यूब फेसबुक पर कभी विडियो देखें जिसमें आपने अनेक कविताएं कहीं जिसमें देश और देश के जवानों का गुणगान रहा और आपकी आवाज के साथ चार चांद लगाते थे पर आज आपको इन भ्रष्ट नेताओं के साथ देख कर दुःख हुआ उस पर अपने "प्रिय भैया" तो फिर आप भी इन्हीं कि तरह हो.....???

एक ने अभिनेता पर संदेह प्रकट करते हुए लिखा कि 'मतलब इनकी कही बातें भी आपको अच्छी लगती होंगी? इनके बयान, इनकी राजनीति भी आपको अच्छी लगती होगी ??'

इसके साथ एक यूजर ने कहा- ऐसे अनपढ़ के साथ आपको देखकर दुख होता है।  एक ने लिखा- ऐसे लोगों से मिलकर कैसा सुख सर?

एक प्रशंसक ने कहा कि गुरुजी भाजपा में तो शामिल नहीं हो रहे हैं?

टॅग्स :आशुतोष राणाNarottam MishraभोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार