लाइव न्यूज़ :

शिवसेना और NCP ने मिलाया हाथ तो भड़का बॉलीवुड प्रोड्यूसर, लिखा- शिवसेना से हाथ मिलाने पर आपराधिक चुप्पी साध रखी है....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 09:00 IST

महाराष्ट्र में विरोधी पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अशोक पंडित ने एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन पर गुस्सा जाहिर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है।तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है।

महाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है। तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है। ऐसे में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। चार दिन तक चले हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृव वाली सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में बनने जा रही नई सरकार पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने तंज कसा है।

महाराष्ट्र में विरोधी पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।  अशोक पंडित ने एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन पर गुस्सा जाहिर किया है। इससे पहले भी इस गठबंधन पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं।

इस बार प्रोड्यूसर ने लिखा है कि झूठे उदारवादी, शहरी नक्सली, लुटियन मीडिया, कम्युनिस्टों ने कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के शिवसेना (Shiv Sena) से हाथ मिलाने पर आपराधिक चुप्पी साध रखी है, जिनके अनुसार शिवसेना एक सांप्रदायिक पार्टी है।

अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

अशोक ने देवेंद्र को दी थी बधाई

 देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली थी। ऐसे में अशोक ने ट्वीट करते संजय राउत पर निशाना साधा था।

अशोक पंडित ने सबसे पहले बीजेपी को बधाई दी थी। इसके बाद उन्होंने लिखा कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने के लिए और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर दिल से शुभकामनाएं। यह साबित करता है कि राजनीति में परिपक्वता कितनी जरूरी है। अपनी पार्टी में लोगों को चाणक्य की जरूरत होती है, संजय राउत की नहीं

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?