लाइव न्यूज़ :

'स्टारडम' के लिए आर्यन खान ने ठुकराई 120 करोड़ की डील, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दिया था बड़ा ऑफर

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2023 14:14 IST

रिपोर्ट की मानें तो कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म से 120 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिले हैं। लेकिन आर्यन ने सबको मना कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज स्टारडम का निर्देशन कर रहे हैं।स्टारडम का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

मुंबईः शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी वेब सीरीज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिले करोड़ों के ऑफर ठुकरा दिए। ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्यन ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ (Stardom) के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिले 120 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 'स्टारडम' की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन एडिटिंग पूरी न होने तक इसके अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचने का फैसला किया है। आर्यन खान का कहना है कि वो पहले इस सीरीज को पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद ही वो सोच पाएंगे उनको आगे क्या करना चाहिए?

आर्यन खान के निर्देशन में बन रही ‘स्टारडम’ की शूटिंग अंतिम चरण में है। इसके बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन, एडिटिंग वैगेरह का काम शुरू होगा। आर्यन ने कहा है कि ये सब पूरा हो जाने के बाद ही वह फैसला लेंगे। रिपोर्ट की मानें तो कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म से 120 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिले हैं। लेकिन आर्यन ने सबको मना कर दिया। 

स्टारडम आर्यन का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण उनके पिता शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है, जिसकी कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी एक एपिसोड में नजर आएंगे।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?