लाइव न्यूज़ :

अरशद वारसी ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं की फिल्म ‘‘ग्रैंड मस्ती’’ और ‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’

By भाषा | Updated: November 8, 2019 18:00 IST

‘‘गोलमाल’’, ‘‘धमाल’’ और ‘‘मुन्नाभाई’’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके अरशद वारसी की अगली फिल्म ‘‘पागलपंती’’ है जिसे अनीस बामजई ने निर्देशित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरशद वारसी ने कहा कि अच्छी फिल्म और अच्छे साथी ही उन्हें घर से निकालकर फिल्म के सेट पर पहुंचा सकते हैं। अरशद वारसी ने बताया कि वह एक ही जैसा रोल दोबारा नहीं करते।

खुद को आलसी और संतोषप्रद बताते हुए अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि वह किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए घर से तब ही निकलते हैं जब वह फिल्म उनके अंतर्मन पर अपना प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने यहाँ एक साक्षात्कार में कहा, “लालच और चाहत की कोई सीमा नहीं है। मैं अलग तरह का व्यक्ति हूँ। अभिनेता के तौर पर मैं सही मॉडल नहीं हूँ। अभिनेता को समझदार और अधिकाधिक के लिए लालची होना चाहिए। मैं संतुष्ट हूँ और मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं एकदम आलसी व्यक्ति हूँ।”

वारसी ने कहा कि अच्छी फिल्म और अच्छे साथी ही उन्हें घर से निकालकर फिल्म के सेट पर पहुंचा सकते हैं। ‘‘गोलमाल’’, ‘‘धमाल’’ और ‘‘मुन्नाभाई’’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके अरशद वारसी की अगली फिल्म ‘‘पागलपंती’’ है जिसे अनीस बामजई ने निर्देशित किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी बन सकती है।

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि यह अच्छी बनेगी और इसकी शृंखला भी बनेगी। मैं मानता हूँ कि लोग किरदारों को देखना चाहते हैं। किरदार शृंखला बनाते हैं फ़िल्में नहीं। इसलिए आपको शृंखला बनाने के लिए असल जिंदगी के लोगों जैसे चरित्र गढ़ने होंगे।”

हालांकि अरशद ने ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’’ और ‘‘मुन्नाभाई’’ का उदाहरण देते हुए यह भी कहा कि हर सफल फिल्म की शृंखला नहीं बन सकती। अरशद ने खुलासा किया कि उन्होंने इंद्र कुमार की ‘‘ग्रैंड मस्ती’’ और ‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’ जैसी फ्रेंचाइजी फिल्में इसलिए नहीं कीं क्योंकि वह सेक्स कॉमेडी फिल्मों में सहज महसूस नहीं करते।

उन्होंने कहा कि वह एक ही जैसा रोल दोबारा नहीं करते और लेखक द्वारा गढ़े गए किरदार को निभाते हैं। उन्होंने कहा ‘‘जैसे ही आप लेखक द्वारा आपके लिए लिखे गए किरदार को निभाने लगते हैं वैसे ही आपका अभिनय बदल जाता है।’’

51 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि यदि किरदार फिल्म की कहानी के हिसाब से महत्वपूर्ण है तो वह यह परवाह नहीं करते कि किरदार कितना बड़ा है। अरशद इस समय अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ के प्रचार में व्यस्त हैं जो 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। भाषा यश मनीषा मनीषा

टॅग्स :अरशद वारसीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?