लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब से 'गायब' हुआ 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर , कुछ यूं भड़के अनुपम खेर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2019 16:26 IST

अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि मूवी का ट्रेलर ट्रेंड में है, लेकिन फैंस की शिकायत है कि ये यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है।

Open in App

अनुपम खेर की आगामी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तभी से ये विवादों में घिरा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म में अनुपम खेर, डॉ. मनमोहन सिंह के रोल में हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद से कांग्रेस और बीजेपी के बीच भी वाद विवाद देखने को मिल रहा है। 

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि फिल्म में गांधी परिवार की छवि को गलत रुप से दिखाया गया है। इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि मूवी का ट्रेलर ट्रेंड में है, लेकिन फैंस की शिकायत है कि ये यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है।  

उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि डियर यूट्यूब, मुझे फोन और मैसेज आ रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में यूट्यूब पर  द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ट्रेलर टाइप करने पर सर्च में कुछ नहीं दिख रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है। हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे। कृपया मदद करें। हालांकि अभी यूट्यूब पर ट्रेलर 18वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा भेजे गए कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।बता दें, मूवी के ट्रेलर को खबर लिखे जाने तक 39,334,104 व्यूज मिले हैं। इसे 11 जनवरी को रिलीज किया जाना है. इसमें अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन माथुर, बिपिन शर्मा, दिव्या सेठी लीड रोल में हैं। इसे विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है।

टॅग्स :द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया