लाइव न्यूज़ :

लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट पर अनुपम खेर ने आमिर खान पर साधा निशाना, कहा- 'अगर आपने अतीत में कुछ कहा है तो...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 12:56 IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में बॉयकॉट कल्चर को लेकर बात की और असहिष्णुता पर आमिर खान की पिछली टिप्पणी का हवाला देते हुए उनपर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में करीना कपूर खान, आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे बेहतरीन सितारों ने काम किया हैइसके बावजूद 'लाल सिंह चड्ढा' सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास कमाल दिखाने में असफल रहीफिल्म रिलीज होने से पहले ये सोशल मीडिया पर बॉयकॉट कल्चर का भी शिकार हुई थी

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बड़े पर्दे पर हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों की वजह से चर्चा का विषय बनी रही। फिल्म में करीना कपूर खान, आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे बेहतरीन सितारों ने काम किया है, लेकिन इसके बावजूद 'लाल सिंह चड्ढा' सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास कमाल दिखाने में असफल रही। 

फिल्म रिलीज होने से पहले ये सोशल मीडिया पर बॉयकॉट कल्चर का भी शिकार हुई थी। मगर इस दौरान कई सितारें फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और आमिर खान के समर्थन में सामने आए। इस बीच दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉयकॉट कल्चर को लेकर बात की और असहिष्णुता पर आमिर खान की पिछली टिप्पणी का हवाला देते हुए उनपर निशाना साधा।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खेर ने कहा, "अगर किसी को लगता है कि उन्हें एक ट्रेंड शुरू करना चाहिए, तो वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। ट्विटर पर आए दिन कोई न कोई नया ट्रेंड आता रहता है।" आमिर खान के साथ दिल, दिल है के मानता नहीं और अन्य कई फिल्मों में काम करने वाले अनुपम खेर ने उनपर कटाक्ष किया और 2015 में असहिष्णुता के बारे में उनके विवादास्पद बयान के बारे में बात की।

अभिनेता ने कहा, "यदि आपने अतीत में कुछ कहा है, तो वह निश्चित रूप से आपको परेशान करेगा।" ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण लाल सिंह चड्ढा के वितरकों को बड़ा नुकसान हुआ है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मअनुपम खेरआमिर खानकरीना कपूरमोना सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?