लाइव न्यूज़ :

'ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव' में अनुपम खेर ने किया 5 लाख रुपए देने का वादा, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2023 13:21 IST

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव' कार्यक्रम में पांच लाख रुपए दान में देने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को दिखाया गया है।उन्होंने कहा कि हम उन विदेशी संगठनों को दान देते हैं जो पहले से ही समृद्ध हैं।द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

नई दिल्ली: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव' कार्यक्रम में पांच लाख रुपए दान में देने की बात कही। उन्होंने कहा, "'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को दिखाया गया है। हमने बहुत कमाया है। हम उन विदेशी संगठनों को दान देते हैं जो पहले से ही समृद्ध हैं। अब अपनों को दान देना जरूरी है। मैं उनके लिए 5 लाख रुपए देने का वादा करता हूं।"

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। विवेक द्वारा लिखित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया था। इसका निर्माण जी स्टूडियो के सहयोग से पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल ने किया है।

वहीं, अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ में देखा गया था। फिल्म में नीना गुप्ता, नरगिस फाखरी, शारिब हाशमी और जुगल हंसराज भी थे। खेर अब सिग्नेचर, द वैक्सीन वॉर, इमरजेंसी, कुछ खट्टा हो जाए और मेट्रो इन दिनों में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :अनुपम खेरद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार