लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा ने कसा तंज, लिखा- दो चार पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2020 1:12 PM

अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है अनुभन सिन्हा का ट्वीट एक बार फिर से छा गया है

अनुभव सिन्हा एक से एक नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुभव से भला कौन रूबरू नहीं है। अनुभव खास तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं।अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में अनुभव ने ऐसा ट्वीट किया जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के बीच घमासान मची हुई है। लेकिन फिर भी सोनिया गांधी अब भी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं। इस विषय पर इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त बहस छिड़ गई है। ऐसे समय में जब बॉलीवुड पॉलिटिकली काफी एक्टिव है, तो इस मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया आनी स्वाभाविक है। फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इस बार अनुभव ने ट्वीट करके लिखा है कि दो चार ठो उच्च्वर्गीय पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिए वो बेहतर चलाएंगे पार्टी।  अपना काम तो होता नहीं है ईमानदारी से, बने हैं लोग सियासतदान।

अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।

अगर अनुभव सिन्हा की बात करें, तो वे इस वक्त कुछ नई फ़िल्मों को लेकर बिज़ी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है।वह कोविड-19 पर एक एंथोलॉजी फ़िल्म बना रहे हैं। 

टॅग्स :अनुभव सिन्हाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: 2023 की घटनाओं का दिखेगा 2024 में असर

भारत"सिद्धारमैया बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए मेरे परिवार को फंसा रहे हैं", भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने भाई की गिरफ्तारी के बाद लगाया बेहद गंभीर आरोप

भारत"योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं, यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा" जेपी नड्डा ने कहा

भारत"पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी भाजपा के लिए दलाली कर रही है", तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा

भारतIAS Transfer In MP: MP में साल के आखिरी दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 IAS के तबादले, CM के गृह जिले के कलेक्टर-निगमायुक्त को हटाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजनवरी में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का है सबसे ज्यादा इंतजार

बॉलीवुड चुस्कीSalaar Box Office Collection Day 9: सालार का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 500 करोड़ से इतना दूर

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Films of 2023: शाहरुख की 'जवान' का रहा जलवा, औंधे मुंह गिरी 'आदिपुरुष', जानिए इस साल रिलीज हुई फिल्मों का लेखा-जोखा

बॉलीवुड चुस्कीकभी राम जन्मभूमि पर अस्पताल बनाने के समर्थक थे रणवीर शौरी, अब कहा- 'शर्मिंदा हूं कि धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था'

बॉलीवुड चुस्कीAnupamaa Upcoming Episode: सालों बाद फिर आमने-सामने होंगे अनुज और अनुपमा, छोटी अनु बनेगी दीवार