लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन पर लगाया बेईमानी का आरोप, कहा-कम से कम दो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 13:46 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर बेईमानी का आरोप लगाया है

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ ने हाल ही में अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज दिया हैअमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की फोटो फैंस के लिए शेयर की है

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।बिग बी ने अपने पहले मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। 

अमिताभ ने हाल ही में अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज दिया है। अमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की फोटो फैंस के लिए शेयर की है।उन्होंने एक फिल्म मैगजीन के लिए कराई थी। ये बात है साल 1969 की।अमिताभ की इस फोटो पर डायरेक्चर अनुभव सिन्हा ने कमेंट किया है।

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फोटो को लेकर लिखा, "एक तो ये बेईमानी की है आपने। कम से कम दो पीढ़ियों को मितभाषी बनाकर अब आप खुद बदल गए हैं।अनुभव के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। 

वहीं, अमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 1969 में इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट, ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था। फिल्मफेयर मैगजीन के अलावा उस दौर में ये दूसरी पॉपुलर मैगजीन थी। जर्नलिस्ट देवयानी चौबल को लगता था कि मैं स्टार भी हूं और मुझमें स्टाइल भी है, वो ऐसा सोचती थीं लेकिन यकीनन ही इस प्रोजेक्ट में ना कोई स्टार था ना स्टाइल।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअनुभव सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?