लाइव न्यूज़ :

जैकी श्रॉफ का डांस देख अनिल कपूर ने किया ट्रोल, पूछा- ऑडिशन कैसे पास किया

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 08:51 IST

पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के इंद्रानगर का गुंडा वाले वीडियो के बाद अब जैकी श्रॉफ का जुम्बा डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर अनिल कपूर ने जैकी के वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजैकी श्रॉफ ने हरे रंग के ड्रेस में किया है जुम्बा डांस, वीडियो वायरलअनिल कपूर ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया और पूछा- ऑडिशन कैसे पास किया वायरल वीडियो देख फैंस कर रहे हैं जैकी श्रॉफ की तारीफ, एक शख्स ने कहा- दादा छा गए

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और जेकी श्रॉफ दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं । दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। ये फिल्में बेहद हिट भी रहीं। इन  दोनों की दोस्ती काफी गहरी मानी जाती है। अनिल कपूर ने लेकिन जैका श्रॉफ पर चुटकी लेते हुए उनके एक वायरल हो रहे वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है ।

अनिल कपूर ने पूछा- ऑडिशन कैसे पास कर लिया 

दरअसल, राहुल द्रविड़ के 'इंद्रानगर का गुंडा' वाला वीडियो वायरल होने के बाद, उसी ब्रांड का एक नया ऐड रिलीज हुआ है। इसमें जैकी श्रॉफ जुम्बा डांस करते नजर आ रहे हैं। जैकी हरे रंग की ड्रेस में युवा महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में जैकी ने लिखा- 'एटायरिकिट जुम्बा' , जिसका अर्थ होता है बहुत सारा जुम्बा। मंगलवार को इस वीडियो पर अनिल कपूर ने एक मजेदार कमेंट किया । उन्होंने लिखा - ऑडिशन कैसे पास कर लिया ? 

फैंस भी दे रहे बधाई 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जैकी श्रॉफ के फैंस भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं । एक फैन ने लिखा, 'हमेशा से रॉकस्टार' , वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दादा छा गए' ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी हाल ही में अमेजन प्राइम फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आए थे , जहां उनके साथ आदर जैन भी नजर आए थे। फिलहाल जैकी को सलमान खान अभिनीत अपनी  फिल्म 'राधे' की रिलीज का इंतजार है । 

टॅग्स :अनिल कपूरजैकी श्रॉफवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?