लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में डीजे गणेश के गानों का होगा जलवा,ग्रैंड फंक्शन के लिए जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2024 15:45 IST

Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग एक भव्य समारोह होने वाली है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

Open in App

Anant-Radhika Pre-Wedding:मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के लिए गुजरात का जामनगर दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। जामनगर में आयोजित हो रहे भव्य समारोह में देश-विदेश के कई मेहमानों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। आज जामनगर में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है और सभी अंबानी परिवार के साथ जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं।

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों के साथ कई और दिग्गजों को भी निमंत्रित किया गया है। अब पिंकविला एक्सक्लूसिव जानकारी साझा करते हुए दावा किया है कि आज और कल प्री-वेडिंग फंक्शन में डीजे गणेश परफॉर्म करने वाले हैं। मशहूर डीजे प्लेयर गणेश का संबंध बॉलीवुड के कई सितारों के साथ है और उनके अंबानी परिवार के समारोह में शामिल होने पर जश्न दुगना होने की उम्मीद है।

डीजे गणेश, जो कई बड़े सेलेब्रिटी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में मूड सेट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह आज और कल प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे।

डीजे गणेश ने करण जौहर की जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाया था जिसके बाद से वह काफी पॉपुलर हो गए। उन्होंने ईशा अंबानी की सगाई पार्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में भी शामिल हुए। हाल ही में, उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के संगीत समारोह को अपने जादुई संगीत से जीवंत बना दिया था।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के बारे में

जामनगर के भव्य रिलायंस ग्रीन्स में 1 मार्च से 3 मार्च तक तीन दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथियों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, करीना कपूर खान,  सैफ अली खान,दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और मनोरंजन उद्योग से कई अन्य सहित कई सितारे शामिल हैं।

खेल सितारों में एमएस धोनी और पत्नी साक्षी, जहीर खान-सागरिका घाटगे, साइना नेहवाल उत्सव में शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्टार रिहाना और मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स जैसी व्यावसायिक हस्तियां भी जामनगर पहुंची हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटमुकेश अंबानीJamnagarवेडिंगरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?