लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre-Wedding: जामनगर में ही क्यों हो रहा अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन? मां नीता अंबानी ने बताई वजह

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2024 12:43 IST

Anant-Radhika Pre-Wedding-नीता अंबानी को अपने छोटे बेटे की शादी के लिए दो महत्वपूर्ण इच्छाएँ स्पष्ट रूप से मिलीं, जो वह हमेशा से करना चाहती थीं और यह अविस्मरणीय है।

Open in App

Anant-Radhika Pre-Wedding: रिलायंस फाउंडेशन के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी समारोह का जश्न जामनगर में भव्यता से किया जा रहा है। देश की नामचीन हस्तियों से लेकर हॉलीवुड सितारों समेत कई गेस्ट को इस प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर आने का न्योता दिया गया है। शुक्रवार से शुरू हो रहे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए तमाम गेस्ट का आना जारी है।

इस बीच, अंबानी परिवार के मुंबई में आलीशान घर होने के बाद भी जामनगर में प्री वेडिंग समारोह कराए जाने पर देश की आम जनता के मन में लाखों सवाल है। सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी के चर्चें जहां तेजी से फैल रहे हैं वहीं, यूजर्स ये सवाल कर रहे कि आखिर जामनगर में ही प्री वेडिंग क्यों हो रही? इन तमाम सवालों के बीच अनंत अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया कि जामनगर में क्यों यह समारोह कराया जा रहा है।

जामनगर से जुड़ी है नीता अंबानी की जड़ें 

नीता अंबानी ने कहा, जब मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका के साथ कराने के बारे में योजना बनाई तो मेरी दो महत्वपूर्ण इच्छाएं थीं, पहली ये की मैं अपनी जड़ों से जुड़ी जगह जाकर यह जश्न मनाना चाहती थी और दूसरा यह कि यह उत्सव हमारी कला और संस्कृति के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में हो। 

दरअसल, नीता अंबानी कला और संस्कृति से प्रेरित हैं उनका जुड़ाव अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति अधिक है। यही वजह है कि वह सांस्कृतिक तरीके से बेटे की शादी करना चाहती है। नीता अंबानी ने कहा कि मेरे जीवन के दौरान, मैं कला और संस्कृति से प्रेरित हूं। और मैं इसके बारे में बहुत भावुक हूं। जामनगर हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता हैं और एक गहरा महत्व है। गुजरात वह जगह है जहां से मैं आती हूं। यह वह जगह है जहां मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी का निर्माण किया और मैंने इस शुष्क और रेगिस्तान जैसे क्षेत्र को हरे-भरे टाउनशिप और एक जीवंत समुदाय में परिवर्तित करके अपना करियर शुरू किया।

बता दें कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग उत्सव ने जामनगर में पूरे जोरों की शुरुआत की है। समारोह में रिहाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, अयान मुखर्जी, सलमान खान, मानुषी छिलार, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अन्य सेलेब्स इसका हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत इस साल 12 जुलाई को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जाता है कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी बचपन के दोस्त हैं।

टॅग्स :नीता अंबानीवेडिंगJamnagarगुजरातमुकेश अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?