लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने ताजा की बीते दिनों की याद, फोटो शेयर करके लिखा- हे भगवान मैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 16:17 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है ऐसे में अमिताभ बच्चन अपने फैंस से घर पर बैठकर जुड़े हुए हैं।

कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना के कारण आज कल सभी सेलेब्स घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन अपने फैंस से घर पर बैठकर जुड़े हुए हैं।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अमिताभ फैंस के लिए अक्सर अपनी फोटो और मैसेज शेयर करते हैं। ऐसे में हाल ही में बिग बी ने एक खास फोटो शेयर की है।

अमिताभ ने अपनी दो तस्वीरों के एक कोलाज को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह उनके जवानी के  दिनों की तस्वीर हैय़ इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, "किसी एक समय..नहीं यह किस साल की तस्वीर है यह नहीं बताऊंगा..शायद..आज के युवा फिल्मी कलाकारों के माता-पिता में से कोई भी तब तक आश्वस्त नहीं रहे होंगे,हे भगवान, मैं बूढ़ा हो गया हूं!!" अमिताभ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर छा हुआ है। इस पोस्ट को कृति सेनने, कार्तिक आर्यन आदि ने लाइक किया है।  फैंस भी बिग बी की इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

अमिताभ के काम की बात करें तो अमिताभ आने वाले समय में 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे। इसके साथ ही साथ वह 'झुंड' (Jhund) , 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) और 'चेहरे' (Chehre) में भी नजर आएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस