लाइव न्यूज़ :

आखिर यह डॉयरेक्टर अपनी हर फिल्म में बिग बी को ही क्यों लेते हैं, जानें क्या है वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 17:55 IST

शायद आपने कभी गौर किया हो निर्देशक आर ‌बाल्की की हर फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जरूर होते हैं।

Open in App

अगर आपने ध्यान से पैडमैन का ट्रेलर देखा हो तो पाएंगे कि ट्रेलर की शुरुआत ही अमिताभ की आवाज से हो रही है। आर बाल्की ने बॉलीवुड में अभी तक चार फिल्में डायरेक्ट की हैं। 'चीनी कम', राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म 'पा', ‘शमिताभ’ और ‘की एंड का’ इन चारों फिल्म में बिग बी हैं। हालांकि पा, चीनी कम, शमिताभ में तो बिग बी लीड रोल में हैं लेकिन ‘की एंड का’ और इनकी अपकमिंग फिल्म पैडमैन में भी अमिताभ बच्चन के होने ना होने से फिल्म को कोई खासा फर्क नहीं पड़ता। फिर भी इन फिल्मों में बिग बी का होना यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर आर बल्कि की हर फिल्म में अमिताभ बच्चन क्यों होते हैं।

आर बाल्की ने कई बार अपने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन की तारिफ की है। हाल ही के इंटरव्यू में बाल्की ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अगले 100 सालों में भी कोई दूसरा अमिताभ बच्चन देखने को मिल सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह तक कह डाला था कि अमिताभ बच्चन है तो बॉलीवुड है। हालांकि उन्होंने कभी यह नहीं बताया है कि वह अपनी हर फिल्म में अमिताभ बच्चन को क्यों लेते हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि बिग बी उनका लकी चार्म हैं।

एक इंटरव्यू में आर बल्कि ने यह भी कहा था कि अमिताभ बच्चन कभी-कभार पैदा होने वाले कलाकार हैं।  उन्हें सम्मान देने, उनसे दोस्ताना व्यवहार करने और उनसे प्यार करने का सबसे अच्छा तरीका उनके प्रति हमेशा लगाव बनाए रखना होगा। आर बाल्की के साथ फिल्म करने और पैडमैन को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा, "मैं आर बाल्की की फिल्म पैडमैन में काम करूंगा, जिस फिल्म में अक्षय कुमार काम कर रहे हैं। इस फिल्म में कुछ मिनटों के लिए मेरा स्पेशल अपीयरेंस हैं। बाल्की अपनी क्रिएटिविटी के प्रति बेहद समर्पित हैं और मेरा किसी न किसी रूप में उनके साथ होना बहुत जरूरी है।

इन सबको देखकर तो यही लगता है कि आर बाल्कीऔर अमिताभ एक दूसरे के बेहद करीबी हैं। निर्देशक के तौर पर बाल्की आगे भी जितनी फिल्में बनाएंगे उन सभी फिल्मों में बिग बी किसी न किसी रूप में नजर आ आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया